×

यहां लगता है दूल्हा बाजार, लड़कियां शौक से खरीदती है हसबैंड, इस बिजनेस में है करोड़ों की कमाई

suman
Published on: 4 Nov 2018 12:00 PM GMT
यहां लगता है दूल्हा बाजार, लड़कियां शौक से खरीदती है हसबैंड, इस बिजनेस में है करोड़ों की कमाई
X

जयपुर:आज के समय में बाजार में हर चीज आसानी से मिल जाती हैं। जिस भी व्यक्ति को जिस चीज की आवश्यकता होता है, वह मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। यहाँ तक कि आप बाजार से दूल्हें भी खरीद सकती हैं और शादी कर सकती हैं। यह बात बिल्कुल सच हैं और आज हम आपको इसके कारण के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको झकझोर कर रख देगा।

ये कोई बाज़ार नहीं बल्कि कंपनी के द्वारा हो रहा है। ये कंपनी दूल्हे के साथ-साथ बाराती भी किराए पर दे रही है और इस काम से ये कंपनी करोड़ों रुपए कमा रही है। ऐया वियतनाम की एक कंपनी कर रही है। यहां शादियों के लिए दूल्हे और मेहमान किराए पर लेने का कारोबार चल रहा है।

कम जगह में भी अपने आशियाने में करें ऐसी सजावट की फर्नीचर के साथ बढ़ेगी घर की खूबसूरती

वियतनाम में लिव इन रिलेशनशिप का कल्चर बढ़ता जा रहा है और ऐसे में यहां की लड़कियों के बिना शादी के प्रेग्नेंट होने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों में सामाजिक तिरस्कार से बचने के लिए राजधानी हनोई समेत पूरे देश में फर्जी शादियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यहां खुद को समाज की नज़रों से बचाने के लिए लड़कियां फर्जी शादी कर रही हैं।इस दूल्हों की मार्केट में दूल्हे किराए पर देने वाली कंपनी करोड़ों रुपए कमा रही है। अब इस देश में ये कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यहां तक कि दूल्हे के साथ-साथ यहां उसके रिश्तेदार भी किराए पर मिल जाते हैं और आपको प्रति व्यक्ति पैसे चुकाने पड़ते हैं।

एक शादी में दूल्हा-रिश्तेदारों की व्यवस्था करने के बदले में कंपनी 4 लाख रुपए लेती है। दूल्हे के परिजनों में मम्मी पापा, चाचा चाची, अभिभावक या दोस्त को भी बुलाया जाता है, ये सभी पैसे लेते हैं। शादी के लिए कंपनियां 20 से 400 मेहमानों की भी व्यवस्था कर सकती है। अमीर लोग यहां ज्यादा मेहमानों की डिमांड करते हैं और कभी-कभी तो ये डिमांड 400 मेहमानों से भी ऊपर पहुंच जाती है।

suman

suman

Next Story