×

छिपकली ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: ऐसे पहुंची 17000 फीट की ऊंचाई पर, सब रह गए दंग

शोधकर्ता जोस सेर्डेन (Jose Carden) ने बताया, “हमनें चट्टानों के बीच कुछ हिलते हुए देखा, पहले तो हमे लगा कि वो चूहा है, जब हमारी टीम ने पास जाकर देखा तो पाया कि ये जानवर छिपकली है।"

Chitra Singh
Published on: 1 March 2021 11:48 AM GMT
छिपकली ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: ऐसे पहुंची 17000 फीट की ऊंचाई पर, सब रह गए दंग
X
छिपकली ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: ऐसे पहुंची 17000 फीट की ऊंचाई पर, सब रह गए दंग

नई दिल्ली: आज तक तो आपने इंसानों को ऊंचाइयों तक पहुंचते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी छिपकली को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर रहते हुए सुना है? जी हां, आपने सही पढ़ा। दुनिया में एक ऐसी छिपकली है, जिसने एक अलग ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह छिपकली समुद्री तल से लगभग 5400 फीट की ऊंचाई पर रहती है, तो चलिए जानते है इस अनोखी छिपकली के बारे में...

किसने किया खुलासा

समुद्र तल से करीब 5400 मीटर (17,716.54 फीट) की ऊंचाई पर रहने वाली इस छिपकली का नाम लियोलाइमस टैक्ने (Liolaemus Tachnae) है। हर्पेटोजोआ (Herpertozoa) नाम की एक मैगजीन ने इस छिपकली के बारे में खुलासा किया है। इस मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छिपकली को दक्षिणी अमेरिका के एक महाद्वीप जिसका नाम पेरू है, वहां के एंडीज के पहाड़ों पर लगभग 17,716 फीट की ऊंचाई देखा गया है।

ये भी पढ़ें... आखिर ऐसा क्या हुआ, अंडरगारमेंट्स में ही भागने लगी युवती, हर कोई रह गया हैरान

क्या कहते है शोधकर्ता

आपको बता दें कि एंडीज पर्वतों पर अल्ट्रवायलेट की किरणें काफी तेज होती है। वहीं इतनी ऊंचाई होने के कारण यहां के तापमान में काफी अंतर भी होता है, साथ ही ऑक्सीजन की भी समस्या होती है। इसके बावजूद लियोलाइमस टैक्ने (Liolaemus Tachnae) इतनी ऊंचाई पर रहना पसंद करती है।



टैक्ने को समझा चूहा

लियोलाइमस टैक्ने के बारे में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट ऑगस्टिन अरेक्विपा के शोधकर्ता जोस सेर्डेन (Jose Carden) ने बताया, “हमनें चट्टानों के बीच कुछ हिलते हुए देखा, पहले तो हमे लगा कि वो चूहा है, जब हमारी टीम ने पास जाकर देखा तो पाया कि ये जानवर छिपकली है, जिसे लियोलाइमस टैक्ने (Liolaemus Tachnae) के रूप में पहचाना जाता है।”

पेरू के ऊंचाई पर रहने के लिए जानी जाती है ये प्रजाति

इस छिपकली के बारे में जोस सेर्डेन (Jose Carden) ने आगे बताया, “ये प्रजाति पेरू के ऊंचाई वाले इलाके में जीवित रहने के लिए जानी जाती है। चचानी के पास लोगों ने इसे पहले समुद्र तल से 4,000 मीटर पर देखा था, क्योंकि स्तनधारियों के लिए ऐसी परिस्थितियों में जीवन जीना अत्यधिक मुश्किल है। लेकिन ठंडे खून वाले रेप्टाइल्स यानी सरीसृप या छिपकलियां ऐसी जगहों पर रह लेती हैं।”

ये भी पढ़ें... बैल को नहीं समझ आए कांग्रेसी नेता, नारेबाजी करना पड़ा मंहगा

टैक्ने ने किस छिपकली का तोड़ा रिकॉर्ड

बताते चलें कि लियोलाइमस टैक्ने (Liolaemus Tachnae) ने 5400 मीटर (17,716.54 फीट) की ऊंचाई पर रहकर एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले टॉड हैडेड आगामा छिपकली ने 5300 मीटर की ऊंचाई पर रहकर एक नया रिकॉर्ड बनाई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story