TRENDING TAGS :
अब नहीं चलेगा बहाना, इस तरह की मशीन बताएगी आपकी बीमारी का फसाना
लखनऊ: वैसे तो कुछ लोग अक्सर किसी भी काम को ना करने का मन हो तो बीमारी का बहाना बनाते हैं और काम से छुट्टी ले लेते हैं। वैसे तो नब्ज देखकर डॉक्टर बता देते हैं कि आप बीमार है या नहीं। अब एक ऐसी मशीन आ गई है जो डॉक्टर का काम करेगी। ये मशीन इंसान को सूंघकर बता देगी वो बीमार है या नहीं। इस मशीन की खास बात यह भी हैं कि आपको ये भी बता देगी कि आपको कौन सी बीमारी है कौन सी नहीं।
आगे...
इस मशीन को बनाने का काम चल रहा है। इस मशीन के जरिए ब्लड रिलेटिड, सांस रिलेटिड और यूरिन रिलेटिड प्रॉब्लम्स का भी पता लगाया जा सकेगा। रिसर्चर के अनुसार, हर इंसान की अपनी एक यूनिक स्मैल होती है। इस स्मैल से इंसान की उम्र, मेटाबॉलिज्म प्रोसेस, जेनेटिक, लाइफस्टाइल और होमटाउन जैसी चीजों का पता लगाया जा सकता है।
आगे...
रिसर्च में कहा गया हैंं कि जैसे डायबिटीज के रोगियों की स्मैल सड़े हुए सेब की तरह होती है तो टायफायड के मरीजों की स्किन की गंध बेकिंग ब्रेड की तरह होती है। इस मशीन में एक सेंसर लगा होगा जो स्मैल के जरिए बीमारी को डिटेक्ट करेगा। तो अगर आप सही मायने में बीमार होंगे तो आपका बहाना नहीं बनाना पड़ेगा।आपको काम से छुट्टी भी मिलेगी और मशीन बताएगा भी की आप बीमार है।