×

एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में करेंगी नई शुरुआत, जानिए आप भी धक-धक गर्ल का यह राज

suman
Published on: 6 Sep 2017 5:57 AM GMT
एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में करेंगी नई शुरुआत, जानिए आप भी धक-धक गर्ल का यह राज
X

मुंबई: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने जिनकी एक मुस्कान पर करोड़ों दिल एक साथ फिदा हो जाते हैं। जब उनकी एक्टिंग का जादू चलता है तो दिलों की क्या हालत होगी ये तो सिनेप्रेमी ही बता सकते हैं। एक्टिंग के बाद अब वो सिंगिंग में आगाज करने को तैयार है। ‘द फिल्म स्टार’ नाम के एल्बम से वो संगीत की दुनिया में आगाज करने जा रही है। वो अपने संगीत करियर की शुरुआत ‘तू है मेरा’ गीत से करेंगी। यह सिंगल सॉन्ग उनके फैंस के लिए है। माधुरी ने कहा कि संगीत हमेशा से उनके जीवन का एक हिस्सा रहा है।

आगे...

यह भी पढ़ें... ऐश्वर्या PHOTOS: ग्रेजिया की कवर पेज बनी ऐश्वर्या, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

इस बहुभाषी गाने के बारे में पिछले साल माधुरी, उनके पति श्रीराम नेने और सैट बिसला ने किया था। बिसला लॉस एंजेलिस के बेवरली हिल्स में ग्लोबल आर्टिस्ट डिस्कवरी और ‘ए एंड आर’ (डिवेलपमेंट फर्म) के संस्थापक हैं। अपने पहले गाने के बारे में माधुरी ने बताया कि प्रतिभाशाली लोगों से भरी टीम के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात रही। उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे।

आगे...

एल्बम के अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है। माधुरी ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है और वह एक मराठी फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं।

suman

suman

Next Story