×

पुण्यतिथि विशेष: महात्मा गांधी के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 71वीं पुण्यतिथि है। 1948 में नाथूराम गोडसे ने तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। गोडसे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिया था।

Aditya Mishra
Published on: 30 Jan 2019 4:04 AM GMT
पुण्यतिथि विशेष: महात्मा गांधी के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
X

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 71वीं पुण्यतिथि है। 1948 में नाथूराम गोडसे ने तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। गोडसे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिया था।

महात्मा गांधी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन फिर भी कुछ बातें जानने के लिए बच ही जाती है। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम ऐसे ही कुछ बातों को लेकर आए हैं, जिसे जानकर आपको आश्चर्य होगा।

1. गांधी जी ने दक्षिजण अफ्रीका प्रवास के दौरान 1899 के एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर मदद की थी। वहीं, उन्होंने युद्ध की वि‍भिषिका देखी थी और अहिंसा के रास्ते पर चल पड़े थे।

ये भी पढ़ें...नस्लभेदी बताकर घाना यूनिवर्सिटी में लगा महात्मा गाँधी का स्टेचू हटाया

2. गांधी जी का सिविल राइट्स आंदोलन कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों तक पहुंचा।

3. दुनिया में महात्मा गांधी के आदर को इस बात से समझा जा सकता है कि जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। जी हां, ब्रिटेन ने उनके निधन के 21 साल बाद उनके नाम से डाक टिकट जारी किया।

4. भारत में छोटी सड़कों को छोड़ दें तो कुल 53 बड़ी सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं, जबकि विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम उनके नाम पर हैं।

5. गांधी ने साउथ अफ्रीका के डर्बन, प्रिटोरिया और जोहांसबर्ग में कुल तीन फुटबॉल क्लब स्थापित करने में मदद की थी।

6. महात्मा गांधी की शव यात्रा 8 किलोमीटर लंबी थी।

ये भी पढ़ें...हापुड़ में असौड़ा गांव से महात्मा गाँधी ने जलाई थी स्वतंत्रता आंदोलन की मशाल

7. 13 साल की उम्र में गांधी जी की शादी उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुई. शादी से संबंधित प्रथाओं को पूरा करने में एक साल लग गया और इसी कारण से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे।

8. यह बात भले ही आपको अचरज में डाले लेकिन सच है कि शांति का नोबेल पुरस्कार गांधी जी को अब तक नहीं मिला है। हालांकि उन्हें कुल 5 बार अभी तक इसके लिए नॉमिनेट किया गया है।

9. शाकाहारी भोजन को गांधीजी ने अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बना लिया था।

10. आज वर्तमान में महात्माे गांधी जी के नाम से पूरे भारत में 53 मुख्य मार्ग हैं। वहीं विदेशों में 48 सड़के गांधी जी के नाम पर हैं।

ये भी पढ़ें...महात्मा गांधी ने अहिंसा का मूल मंत्र इस्लाम से लिया था : राहुल गांधी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story