पीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को किया नमन, शास्त्री जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

By
Published on: 2 Oct 2016 4:35 AM GMT
पीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को किया नमन, शास्त्री जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
X

लखनऊ: देश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले माहात्मा गांधी का जन्मदिवस आज पूरे भारत में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपनी पूरी जिंदगी को देश के नाम करने वाले इस महान स्वतंत्रता सेनानी की आज 147वीं जयंती है। हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी, लेकिन उनका मकसद हमेशा से सत्याग्रह के दम पर अपनी बात मनवाना रहा। शायद यही वजह है कि महात्मा गांधी जी का जन्मदिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

देश के राष्ट्रपिता के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद कर रहे हैं।



आगे की स्लाइड में देखिए पीएम मोदी की श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए तस्वीरें



वही मोदी जी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया।

आगे की स्लाइड में देखिए और किस-किस ने दी महात्मा गांधी को जन्मदिन की बधाइयां

Next Story