×

न्यूड होकर शेरों के पिंजरे में कूद गया 20 साल का लड़का, फिर क्या हुआ ?

Newstrack
Published on: 22 May 2016 10:09 AM GMT
न्यूड होकर शेरों के पिंजरे में कूद गया 20 साल का लड़का, फिर क्या हुआ ?
X

सेनटियागो: चिली के एक जू में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 20 साल का एक युवक ने अपने कपड़े उतारे और शेरों के बाड़े में कूद गया। हालांकि, उसकी जान बच गई, लेकिन इसके लिए जू प्रशासन को दो अफ्रिकन शेरों को मारना पड़ा।

घटना शनिवार की है। लोकल मीडिया के मुताबिक बाड़े में कूदने वाले लड़के का नाम फ्रैंको लुईस फेराडा रोमन है। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

युवक बाड़े के अंदर चला गया। उसने अपने सारे कपड़े उतार दिए और बीच में कूद पड़ा। इसे देखकर दूसरे पर्यटक भी डर गए। लॉयन तुरंत उसकी ओर झपटे और उसके साथ खेलने लगे। जू कर्मचारी तुरंत एक्शन में आए। लड़के की जान बचाने के लिए उन्होंने दो शेरों को मार डाला।

suicide-attempt दो शेरों को मारकर बचाई गई युवक की जान

जू के डायरेक्टर अलजेंड्रा मोन्टालवा ने कहा,''हमें लगता है कि शख्स एक पर्यटक के रूप में आया और उसने अपना टिकट भी लिया था। घटना के समय पार्क पर्यटकों से भरा हुआ था। इसके बाद वह उस सीमा से आगे चला गया जहां आम लोगों की एंट्री नहीं है। उसने शेरों के बाड़े की छत तोड़ डाली और अंदर कूद गया। कपड़े उतार डाले और शेरों पर हमला शुरू कर दिया। हम एक मादा और नर शेर की जान जाने से दुखी हैं।''

यह भी पढ़ें... क्या कभी देखी है ऐसी डेयरिंग हॉलिडे PHOTO, 10 में से देंगे कितने नंबर?

मोन्टालवा ने कहा, ''जू का अपना प्रोटोकॉल है। लोगों की जान हमारे लिए बहुत कीमती है। शेरों को रोकने के लिए हमारे पास कोई क्विक एक्शन वाला ट्रंकुलाइजर मौजूद नहीं था।''

santiago-zoo-incident सिक्युरिटी गार्ड ने दो शेरों को मारकर युवक को बचाया

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ''जू के सिक्योरिटी गार्ड्स ने काफी देर से रिएक्ट किया। लड़का छत के ऊपर से बाड़े में घुसा था। पहले तो शेर उसके साथ खेलने लगे फिर उस पर हमला कर दिया। शेरों के वार के बाद वह जीसस का नाम लेकर चीख रहा था।

Newstrack

Newstrack

Next Story