×

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा IFFM 2017, ऐश्वर्या को मिलेगा सम्मान

By
Published on: 31 July 2017 7:51 AM GMT
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा IFFM 2017, ऐश्वर्या को मिलेगा सम्मान
X

मेलबर्न: मेलबर्न में होने वाले आगामी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) की थीम इस बार भी महिला सशक्तीकरण रखी गई है। आईएफएफएम के पिछले संस्करण में भी महिला केंद्रित फिल्में दिखाई गई थीं। 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'ए डेथ इन द गंज' और 'डॉक्टर रुक्माबाई' की स्क्रीनिंग के साथ यह फिल्म महोत्सव महिला सशक्तिकरण को और आगे ले जाएगा।

महोत्सव का आठवां संस्करण 10-22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

हालांकि इस वर्ष का विषय 'डायवर्सिटी इन सिनेमा' है, लेकिन निर्माताओं ने साथ ही पिछले वर्ष के महिला सशक्तिकरण के थीम को इस साल भी बढ़ावा देने का फैसला किया है।

फिल्म महोत्सव के निदेशक मितु भॉमिक लांगे ने कहा, "बीता वर्ष हमारे लिए महिला सशक्तिकरण का वर्ष था, जिसे हम इस बार भी जारी रखेंगे और महिला सशक्तिकरण की विषयवस्तु पर ध्यान केंद्रित रखेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमने महिला सशक्तिकरण के विचार के प्रतिबंबित करती सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन किया है। इनमें से कुछ अच्छे विषयों की फिल्में हैं और कुछ बेहतरीन महिला निर्माताओं की फिल्में चुनी गई हैं। महोत्सव में इन अलग-अलग आवाजों को प्रस्तुत करना सुखद होगा।"

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को आईएफएफएम में वैश्विक सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Next Story