×

पुरुषों को जीवन के खास पलों को करना है एंज्वॉय तो इन 7 चीजों को ना करें नजरअंदाज

suman
Published on: 24 April 2017 11:28 AM GMT
पुरुषों को जीवन के खास पलों को करना है एंज्वॉय तो इन 7 चीजों को ना करें नजरअंदाज
X

लखनऊ: बदलती लाइफ स्टाइल ने लोगों की लाइफ में बदलाव लाए है। पैसे और काम की भूख ने इंसान को मशीन बना दिया है। लोग दिन-रात सिर्फ पैसों की ही वजह से इधर-उधर जाते रहते हैं और इसी वजह से दिन रात एक कर देते हैं। मगर वे इस बात को भूल जाते हैं की अगर जान है तो जहान है। पर काम के बोझ की वजह से वो सेहत और खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और भूख लगने पर समोसा, बर्गर और न जाने कितने तरह के फास्ट फूड का सेवन करते हैं। ये सब केवल महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी है। खास कर पुरुषों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वो क्या खाएं और किस तरह का भोजन लें, जिसके बाद उनके शरीर का बैलेंस बना रहे। पुरुषों पर परिवार का दायित्व होता है तो उन्हें बैलेंसड भोजन करना चाहिए। सुबह हमें नाश्ते में जूस का गिलास पीना चाहिए, क्योंकि नाश्ते में जूस लेने से शरीर को चिकनाहट मिलती है जो की शरीर को पूरी तरह से ऊर्जावान और शक्तिशाली बनाता है।

आगे..

पुरुषों को सुबह जल्दी उठना चाहिए और उठकर आंवला खाना चाहिए। इससे बीमारी जैसे खून की कमी, सुस्ती, त्वचा की परेशानी आदि से दूर होती है और शरीर को चुस्त रहता है।

हर व्यक्ति को एक दिन में 300 कैलोरी ऊर्जा चाहिए। यदि इससे कम ऊर्जा मिलती है तो शरीर अनबैलेंसड हो जाता है। कई बार लोगों में गलत धारणा बन जाती है कि अधिक खाना खाएंगे तो ज्यादा ऊर्जा मिलेगी और हमारा शरीर और अच्छा बनेगा। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि हमारे शरीर को जितनी ऊर्जा की जरूरत होती है वह उतनी ही लेता है। साथ ही लव लाइफ भी मस्त चलती है।

आगे..

दूध का सेवन

रात को साने से पहले एक गिलास दूध का सेवन जरूर करें। क्योंकि सोते वक्त इंसान के शरीर से ऊर्जा अधिक नष्ट होती है। दूध पीने से हमारी ऊर्जा बरकरार बनी रहती है। एक रिसर्च में पाया गया है कि जो इंसान इन सारी बातों को अपनाता है वह कभी बीमार नहीं होता और वह मजबूत शरीर के साथ अपना जीवन बिताता है, पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी है कि वे अपने खान-पान में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल भी करें, जिससे उनके शरीर में खून की कमी दूर हो सके।

आगे..

मेथी

बेहतर सेहत के लिए और खून को बढ़ाने के लिए पुरुषों को चाहिए कि वे मेथी का खूब सेवन करें। इसमें मौजूद आयरन शरीर में मौजूद हीमोग्लोबीन को ठीक रखता है। आप मेथी की सब्जी या मेथी दाने का भी सेवन कर सकते हो।

गन्ना

गन्ने में मौजूद पौष्टिक चीजें खून को साफ करती हैं। खून की कमी को पूरी तरह से दूर करने के लिए पुरुषों को चाहिए कि वे गन्ने का साफ जूस जरूर पीएं।

आगे..

चुकंदर

भाग दौड़ अधिकतर पुरुष करते हैं। जिससे अचानक से खून की कमी होने लगती है और इसका पता तब चलता है जब आप पूरी तरह से बीमार होकर घर पर बैठ जाते हो। ऐसी नौबत कभी न आए इसके लिए आपको सप्ताह में तीन दिन जरूर चुकंदर का जूस पीना चाहिए। ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।

टमाटर

रोगों से लड़ने और शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है टमाटर। बेहद लाभकारी है ।टमाटर खासकर रहर रोज के डायट में पुरुषों को शामिल करना चाहिए। टमाटर को सलाद के रूप में जरूर खाएं।

आगे..

खजूर

सेहत को ठीक रखने के लिए और खून की कमी को दूर करने के लिए खजूर लाभकारी है। दूध में खजूर को भिगो लें और इसे चबाकर रोज खाएं। इससे आपका शरीर बीमारियों से मुक्त रहेगा। हर पुरुषों को चाहिए कि वह अपनी सेहत पर जरूर ध्यान दें। क्योंकि उनके ऊपर घर और परिवार की जिम्मेदारियां टिकी हुई होती है। और खुद की लाइफ को काम के लाव रोमांटिक बनाने के लिए भी इन चीजों का सेवनकरना चाहिए। जिससे लाइफ में रोमांस के साथ जीवन साथी के साथ सामंजस्य बैठता है।

suman

suman

Next Story