×

दुनियाभर की इन महंगी सिटीज को देखने के बाद आप भी कहेंगे- ईस्ट OR वेस्ट, इंडिया इस BEST

छोटे से बड़े शहर जाने के बाद हम अक्सर कहते है कि यहाँ काफी महंगाई है। हमारे मन में एक ही सवाल रहता है कि ना जाने लोग कैसे एडजस्ट करते होंगे। मगर आपको जान कर हैरत होंगी की महंगाई के मामले में इंडिया बाकी देशों से काफी अच्छा है। आज हम आपको बताएँगे कई दुनिया के कई ऐसे शहर जो काफी महंगे हैं।

tiwarishalini
Published on: 2 Feb 2017 11:32 AM GMT
दुनियाभर की इन महंगी सिटीज को देखने के बाद आप भी कहेंगे- ईस्ट OR वेस्ट, इंडिया इस BEST
X

लखनऊ : छोटे से बड़े शहर जाने के बाद हम अक्सर कहते है कि यहाँ काफी महंगाई है। हमारे मन में एक ही सवाल रहता है कि ना जाने लोग कैसे एडजस्ट करते होंगे। मगर आपको जान कर हैरानी होगी की महंगाई के मामले में इंडिया बाकी देशों से काफी अच्छा है। आज हम आपको बताएँगे दुनिया के कई ऐसे शहर जो काफी महंगे हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें दुनिया के सबसे महंगे शहरों के बार में...

ताइवान की राजधानी ताइपे दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है। ताइपे ने काफी तेजी से विकास किया है। यहां 2 BHK का किराया औसतन 2,030 डॉलर (1,37,811 रुपए) तक है। अगर इस शहर के किराए से अपनी दिल्ली के किराए की तुलना की जाए तो आप दिल्ली में 3.5 महीना रह सकते हैं।

दुबई महंगे शहरों के मामले में बिलकुल पीछे नहीं है। यहां का औसतन किराया पड़ता है 1,56,141 रुपए। हालांकि इस शहर में सैलरी कम मिलती है, जिस कारण यहां पर रहना संघर्षपूर्ण होता है। यहां सालभर की कमाई का 55% हिस्सा किराए में ही चला जाता है।

किराए के लिहाज से महंगे शहरों में लंदन भी कम नहीं है। यहां पर एक फ्लैट का किराया पड़ता है 2,840 डॉलर (1,92,800 रुपए) लंदन में रहने के लिए किराए के रूप में 50.4% कमाई सालाना चली जाती है।

श‍िकागो, सबसे महंगे शहरों की सूची में पांचवे स्थान पर आता है। यहां 2BHK फ्लैट का किराया 1,71,083 रुपए है। यहां रहने वाले लोगों की सलाना कमाई का लगभग 70 फीसदी हिस्सा किराया देने में चला जाता है।

महंगाई की बात करे तो हांगकांग भी लिस्ट में शामिल है। यहां एक बेडरुम के किराए की कीमत 2,99,286 रुपए प्रति महीना पड़ती है।

महंगे किराए वाले शहरों में अगला नंबर है स्विटरजरलैंड के दूसरी सबसे घनी आबादी वाले शहर जेनेवा का। यहां पर दो बेडरुम वाले वाले फ्लैट का किराया 2,810 डॉलर (1,90,772 रुपए)है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story