×

सूरज की मार से झुलस रहा UP, पारा 47 के पार, राहत की अभी नहीं है कोई गुंजाइश

suman
Published on: 15 May 2017 4:34 AM GMT
सूरज की मार से झुलस रहा UP, पारा 47 के पार, राहत की अभी नहीं है कोई गुंजाइश
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। मौमस विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नही है और अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

आगे...

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवायें चलेंगी। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। लोगों को धूप से बचने और दोपहर में संभव हो तो बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

आगे...

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

आगे...

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सौजन्य:आईएएनएस

suman

suman

Next Story