×

ये रिश्ता है अनमोल,इसे ऐसे बनाएं सहज, ताकि हर तुफान में भी रहे मजबूत

suman
Published on: 2 Oct 2018 8:13 AM GMT
ये रिश्ता है अनमोल,इसे ऐसे बनाएं सहज, ताकि हर तुफान में भी रहे मजबूत
X

जयपुर: मां-बेटी के बीच का रिश्ता सभी रिश्तों में सबसे प्यारा और पवित्र होता है। केवल एक मां ही उन कठिनाइयों को समझ सकती है जिनका सामना उसकी बेटी करती हैं। मां हमेशा अपनी बेटी के लिए एक ढाल के रूप में होती है जो दुनिया की क्रूरता से उसे सुरक्षित रखना चाहती है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारे पास समय कम होता है। काम के चलते अपने माता-पिता को समय देने में असमर्थ होते हैं। इसलिए, जब भी संभव हो, इस संबंध को अधिक मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए।

बच्चों के ये निशान है वंशुनागत या फिर असामान्य ब्लीडिंग, जानिए इसकी असली वजह

बेटियां पराया धन है। मां को छोड़ ससुराल जाना ही पड़ता है। मां और बेटी को हमेशा एक-दूसरे के साथ खाना बनाने के लिए समय निकालना चाहिए। यह ना केवल बंधन को मजबूत बनाता है बल्कि बेटी को कुछ सीखने में मदद करता है। दोनों एक साथ कुकिंग क्लास में भी शामिल हो सकते हैं।

मां हमारे लिए अपनी खुशियों को त्याग देती है। इसलिए, हमें उन्हें रोड ट्रिप या एक छोटी पिकनिक पर ले जाना चाहिए। यह आप दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने और प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाने का मौका देगा।

शॉपिंग हर महिला का पसंदीदा टाइम पास है। इसलिए, आपको अपनी मां को शॉपिंग के लिये के लिए बाहर ले जाना चाहिए। वह जो चाहती है उनके लिये खरीदें। उन्हें कोई उपहार भी दे सकती हैं। उन्हें अपने लिए कुछ अच्छा तलाशने में मदद करें। यह आपको एक दूसरे के करीब आने में मदद करेगा।

बापू बने नन्हें बच्चों से मिलाने लगे कदम से कदम DM-SP, जिला पंचायत अध्यक्ष भी हो लिए साथ

आपकी मां को किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में सबसे अधिक पेंपरिंग की जरूरत है। इसलिए अपनी मां के साथ एक अच्छे स्पा पार्लर में समय बिताएं। अपनी मां और खुद को पेंपर करें। इससे आराम लेने और तनाव मुक्त रहने में मदद मिलेगी।

मां को गाना और डांस करना पसंद होता हैं। हालांकि, वो शर्म के कारण अपनी प्रतिभाओं को छुपाती हैं। इसलिए अपनी मां को सहज बनाने के लिए उनके साथ गाना और डांस करने की कोशिश करनी चाहिए। वह खुशी और प्रसन्न महसूस करेगी।

suman

suman

Next Story