×

HAPPY MOTHER'S DAY: तेरे साथ अजब है रिश्ता, फिर भी इसमें है मां की वही ममता

suman
Published on: 13 May 2017 11:41 AM GMT
HAPPY MOTHERS DAY: तेरे साथ अजब है रिश्ता, फिर भी इसमें है मां की वही ममता
X

सुमन मिश्रा

लखनऊ: वो मां नहीं है क्योंकि मां तो मां होती है। उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। फिर भी वो मां से कम भी तो नहीं है। उनके साथ भी तो जुड़ा है मां शब्द ,जिसमें पूरी कायनात समा जाए, वो मां शब्द जिसके साथ जो भी जुड़ जाए, वो शख्स पूरा हो जाता है। तो फिर हम इन्हें क्यों ना कहें हम मां, ये भी तो है सासू मां। इनके साथ भी तो मां शब्द जुड़ा है।

चाहे वो कोई भी लड़की हो, उसके जीवन में दो मांएं होती है एक जननी हमारी मां और दूसरी स्त्रीत्व का बोध कराने वाली सासू मां। जो मायके के अल्हड़पन से निकालकर हमें अपने तजुर्बों से जिंदगी की जिम्मेदारियों का बोध कराती है। वो सासू मां होती है। मायके की गलियों को छोड़ने के बाद उनके साथ हम लड़कियां ताउम्र गुजारते हैं। चाहे जितनी भी नोक-झोंक हो, इस रिश्ते में, लेकिन जो सास-बहू का प्यार होता है वो भी अनोखा ही होता है। इस प्यार भरे के रिश्ते की शुरुआत लड़कियों की शादी के बाद होती है।

आगे...

थोड़ी तकरार और कड़वाहट औ नासमझी के बाद जब ये रिश्ता मधुर होता है, तब उसमें सासू मां और मां जी, अम्मा ना जाने कितने शब्द जुड जाते हैं। सासू मां का तरीका भले अलग हो पर वो निभाती एक मां का ही फर्ज है। कुछ बहुओं की जुबानी इस मदर्स डे जाने कब उनके लिए सास मां बन गई रियल में...

आगे...

लखनऊ से पुष्पलता कहती हैं कि जब शादी के बाद मायके की दहलीज लांघकर वो ससुराल आई, तो मन में डर और सास की अलग छवि थी। लेकिन सारे डर और भय उनके साथ रहते- रहते चले गए। 15-16 सालों में कब वो सास से अम्मा या ये कहे मां बन गई, पता ही नहीं चला। जब वो ससुराल आई थी, तो उन्हें खाना बनाना नहीं आता था, पूजा-पाठ का ज्ञान नहीं था। सब कुछ सिखाने में उनकी मदद उनकी सास कमलावती जी ने की। जो घर संभालने में उनकी मदद करती रही और आज उनके कारण ही वे बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। आज भी वो लाल साड़ी देखती हैं, तो उनके आंखों में आंसू छलक आते हैं। जो बहुत ही प्यार उनकी सास ने उनके लिए खरीदी थी। साड़ियां तो बहुत हैं, पर उसमें जो सासू मां का स्नेह भरा स्पर्श है, वो बात सब में नहीं।

आगे...

कई बहुओं का कहना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में सास का अहम रोल है। उनकी जिंदगी में सास कभी मां बनकर, तो कभी सहेली के रूप में उनका साथ दिया। यही नहीं, जब जरूरत पड़ी तो टीचर का किरदार भी बखूबी निभाया।

गरिमा बंसल की जिंदगी में भी उनकी मां की तरह ही उनकी सास का अहम रोल है। उनका कहना है कि उन्हें ससुराल में बेटी का दर्जा दिया गया है। उनके सास-ससुर ने खुद अपनी लाइफ के डिसीजन लेने का हक तक दे रखा है। खाना बनाने से लेकर घर का हर छोटा बड़ा काम उन्होंने अपनी सासू मां से ही सीखा है।

आगे...

रांची से पल्लवी पाठक मिश्रा कहती है कि मां नाम ही काफी है प्यार और दुलार जताने के लिए। फिर वो मां हो या सासू मां। हर लड़की जब अपना घर छोड़ ससुराल जाती है, जहां उसे कई रिश्ते मिलते हैं, उनमें एक रिश्ता सास से भी जुड़ता है और आगे चलकर यही रिश्ता कब मां में बदल जाता है, पता नहीं चलता है। तब सासू मां भी रुह में बस जाती हैं। पल्लवी कहती हैं कि वैसे तो शादी के बाद सास के साथ रहना कम हुआ पर जब भी साथ रही रिश्ता मजबूत ही हुआ। प्रेग्नेंसी के समय सासू मां ने मां की तरह ही ख्याल रखा, उस वक्त उन्होंने जो किया, वो एक मां ही कर सकती है। कुछ इस तरह स्वीट है मेरी सासू मां।

आगे...

विनिता सिंह का कहना है कि जब वो ससुराल आई थी तो पराया-पराया एहसास होता था। जैसे लगता था, ये घर उनका नहीं है। पर धीरे-धीरे ससुराल के सब लोग अपने हो गए , उनमें ही अब उनकी खुशियां है। खास कर उनकी सास, जो बहुत स्ट्रॉन्ग है। हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करती हैं और वही गुण उन्हें भी दिया। एक वाकया याद करते हुए विनिता कहती हैं कि एक बार वैष्णों देवी का ट्रिप था उसी बीच उनकी सासू मां को चोट लग गई, फिर भी वो वैष्णों देवी दर्शन के लिए गईं, लेकिन अपनी वजह से किसी को परेशान नहीं किया। जब भी कभी वो मायूस होती है सासू मां का हाथ उनके सिर पर होता है। आई लव यू माई मदर इन लॉ।

आगे...

राखी सक्सेना का कहना है कि आज एक अच्छी बहू, पत्नी और मां हैं वो। ये सब सिर्फ और सिर्फ उनकी सास की वजह से ही संभव है। मां की तरह प्यार भी करती है और डांटती भी है। रिश्तों की समझ और उन्हें निभाने का तरीका तो उन्होंने ही बताया है।

आगे...

राजाजीपुरम, लखनऊ की चारु चंद्रा का कहना है कि ससुराल में सिर पर जिसका हाथ है। जिम्मेदारियों को साझा करने वाला एक कंधा है, वो उनकी सास का है। बहुत सपोर्टिव हैं, मां की कमी नहीं खलने देती।

आगे...

लखनऊ की निधि कहती है कि उन्हें म्यूजिक से प्रेम है और ये बात उनकी सास को बहुत अच्छी लगती है। उनकी संगीत साधना में उनकी मदद करती हैं। बिना अपनी सास के सहयोग के वो जॉब नहीं कर पाती। इसलिए तो वो मदर्स डे पर चाहे मायके रहे या ससुराल मां की कमी नहीं होती है। उनका स्नेह सदैव हम पर बना रहे, उनके लिए निधि कुछ यू बयां करती है अपने शब्द- मां की कथा अनादि है, अध्याय नहीं, मेरी दो माएं हैं जिनका कोई पर्याय नहीं।

आगे...

काकोरी की रहने वाली निधि और साधना का कहना है कि जब वो ससुराल आई थी, तब उन्हें घर-परिवार की जिम्मेदारियां क्या होती हैं? इसका सही से आभास नहीं था। इन लोगों के अल्हड़पन को इनकी सासू मां ने बड़े प्यार से संजीदापन में बदला है। एक अच्छी बहू बनाने में उनकी सासू मां का बहुत योगदान है।

इन लोगों का कहना है कि उनकी सास ने ही उन्हें खाना बनाना सिखाया। मेरी कमियों को भी दूसरों के सामने ढका है। इनकी सास इनकी अच्छी दोस्त हैं।

आगे...

उन्नाव की शालिनी मिश्रा शादी के बाद जब लखनऊ आई तो उन्हें सब कुछ अजनबी लग रहा था। अजीब सी फीलिंग आ रही थी। इसमें एक आवाज थी, जिसने उन्हें अपने होने का एहसास दिलाया वो कोई और नहीं उनकी सास थी, जिसे वो प्यार से मम्मी जी कहती हैं। शालिनी कहती है उनकी सास की हर बात जिंदादिल है। प्रेम का सागर हैं वो। हर समय उन्होंने एक की तरह निभाया है साथ। वो जॉब करती हैं इसमें उनकी सास का ही सहयोग है। बहुत प्यार से वो बच्चों को संभालती है। जिससे बेफिक्र हो, वो बाहर जा पाती हैं।

शालिनी एक वाकया याद करते हुए कहती हैं कि एक बार घर में कटहल की सब्जी बन रही थी सास ने पूछा, कटहल की सब्जी खाती हो? तो उन्हें ये बात दिल को छू ली कि उनकी पसंद भी ससुराल में मायने रखती है। उनका कहना है कि मेरी सासू मां की तरह हर लड़की उनकी सास मिले।

आगे...

दिल्ली से वर्तिका कहती है कि उनकी सास नहीं बल्कि मां हैं। ये रिश्ता शादी के बाद जुड़ा, पर अब बहुत गहरा है। शादी से पहले डर लगता था इस रिश्ते से। पर अब नहीं। मेरी गलतियों पर सास ने कभी डांटा नहीं बल्कि प्यार से समझाया है। हमेशा सपोर्ट किया। कभी ताना नही मारा तो हुई ना मां वाली सब बात। इस लिए तो है मेरी सासू मां लवली लवली।

suman

suman

Next Story