×

मुन्ना बजरंगी मर्डर : आरोपी सुनील राठी से जुड़े ये 10 फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

Manali Rastogi
Published on: 9 July 2018 10:53 AM GMT
मुन्ना बजरंगी मर्डर : आरोपी सुनील राठी से जुड़े ये 10 फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप
X

लखनऊ: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सुनील राठी का नाम सामने आ रहा है। सुनील राठी को हाल ही में रुड़की जेल से बागपत शिफ्ट किया गया था क्योंकि उसने रुड़की में अपनी जान का खतरा बताया था। बता दें, सुनील ही नहीं उसका पूरा परिवार अपराध जगत में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें: UP: मुन्ना बजरंगी ठेके में नहीं चलने देता था किसी की बादशाहत, ऐसे बना था बादशाह

  1. जो रसूख मुन्ना का पूर्वांचल और बिहार में था वही रसूख राठी का उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है।
  2. राठी मुन्ना की तरह आदतन अपराधी नहीं है, अपने पिता की हत्या के बाद उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था।
  3. सोमपाल भाटी पर सुनील के बाप और भाई की हत्या का आरोप था। जिस पर सुनील और उसके साथियों ने सोमपाल भाटी के दो गुर्गों की हत्या कर दी थी।
  4. साल 2000 में सुनील को एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम ने हरिद्वार के कनखल स्थित शिवपुरी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जेल में रहते-रहते सुनील की शादी हुई।
  5. सुनील की मां राजबाला पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव भी लड़ी।
  6. सुनील रंगदारी और सुपारी किलिंग बड़ा नेटवर्क चलाता।
  7. सुनील की माफिया चीनू पंडित के साथ जानी दुश्मनी है। पंडित इस समय रुड़की जेल में बंद है। दोनों जेल से गैंग चला रहे हैं। पंडित सुनील के वकील को मारने की कोशिश भी कर चुका है।
  8. करीब डेढ़ साल पहले सुनील राठी को रुड़की जेल से बागपत शिफ्ट कर दिया गया था।
  9. सुनील पर हरिद्वार में 6 से अधिक हत्या के आरोप हैं।
  10. सुनील ने 12 सितंबर 2011 को रुड़की जेल के बाहर जेलर नरेंद्र खंपा की हत्या की थी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story