×

कई जगहों पर सुनी गई रहस्यमयी अावाजों ने हैरान कर दिया है NASA को

suman
Published on: 26 Nov 2017 7:22 AM GMT
कई जगहों पर सुनी गई रहस्यमयी अावाजों ने हैरान कर दिया है NASA को
X

जयपुर: इन दिनों दुनिया के 64 अलग-अलग जगहों पर सुनी गए तेज, रहस्यमयी धमाकों ने लोगों से लेकर अंतरिक्ष एजेंसियों को अचंभे में डाल दिया है। इन सभी जगहों पर हुए धमाकों के बारे में दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा ( NASA) को भी है और वो खुद हैरान है। अमेरिका के अलाबाम्बा इलाके में लोगों ने एक जोरदार धमाका सुना। पुलिस ने बताया कि यह धमाका इतना तेज था कि इसके आस-पास के कई घर हिल गए। हालांकि पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि धमाके जैसी यह आवाज किस कारण हुई है।

यह भी पढ़ें...दिसंबर में जाए इस जगह, बचत में है फिट, घूमने में भी होगी मस्त ट्रिप

बर्मिंघम अलाबाम्बा राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि यह आवाज किसी विमान या उल्का पिंड गिरने की हो सकती है। विभाग ने ट्वीट कर कहा- 'तेज आवाज सुनी गई। रडार या उपग्रह पर कहीं किसी बड़ी आग या धुएं के संकेत नहीं मिले हैं।( USGS )पर भी भूकंप के संकेत नहीं मिले हैं।'

यह पहला ऐसा मौका नहीं है, जब इस इलाके में ये धमाका सुनाई दिया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी अमेरिका के इस इलाके में ऐसी ही आवाज सुनाई दी थी जिसके बाद लोग परेशान हो गए थे। कुछ लोगों का कहना था कि वह (FA18 Hornet) विमान के उड़ने की आवाज है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके दो हफ्ते बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह की रहस्यमयी आवाजें सुनाई पड़ी थीं। उसी समय इस इलाके में उल्का पिंड भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें...अगर आपका पालतू कुत्ता करता है ऐसी हरकत तो हो सकता है एक्सीडेंट, जानिए और बातें

पिछले एक साल में पृथ्वी की 64 अलग-अलग जगहों से आने वाली इन आवाजों का स्पष्ट वजह सामने नहीं आने से खुद नासा भी हैरानी में है। नासा के बिल कुक ने कहा कि इस तरह की आवाजों के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनका कहना है कि वैज्ञानिक इसके स्रोत के बारे में नए डेटा को लेकर लगातार अपनी खोज जारी रखे हुए हैं।

suman

suman

Next Story