×

ताज के साये में नमाजियों ने पढ़ी अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

By
Published on: 26 Jun 2017 8:34 AM GMT
ताज के साये में नमाजियों ने पढ़ी अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
X

आगरा: जहां पूरे विश्व में पाक रमजान माह के समाप्त होने के बाद दिखे दिखे को देखकर ईद मनाई जा रही है, वही ताजनगरी आगरा में भी ईद की धूम रही। ईद के अवसर पर सोमवार को ताजमहल की मस्जिद पर हजारों लोगों ने सुबह नमाज अदा की। लोगों ने नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ की।

इस दौरान नमाजी मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार को लेकर काली पट्टी बांध कर नमाज अदा करते हुए नजर आए।

ईद पर नमाज पढ़ने को लेकर ताजमहल सुबह तीन घंटे नमाजियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया था। यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

आगरा में मुगल शासक शाहजहां ने जब ताजमहल बनवाया था, तो उसके एक तरफ मस्जिद और दूसरी तरफ मेहमानखाना का भी बनाया गया था। यह ताजमहल का हिस्सा है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आगरा में हर साल ईद के मौके पर सैकड़ों लोग यहां नमाज पढ़ने आते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे लोगों ने दी सबको मुबारकबाद

ईद के त्योहार के साथ पवित्र रमजान महीने की समाप्ति हो गई। नए-नए कपड़ों में सजे-धजे मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग विभिन्न मस्जिदों में एकत्र हुए और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसमें भी हजारों लोग शरीक हुए। मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी।

जामा मस्जिद, ईदगाह, संदली मस्जिद पर भी ईदी लेने वालों का हुजूम लग गया। नमाजियों ने पाक महीने में गरीबों को दान कर अल्लाह की रहमत पाई।

Next Story