×

जानिए उस नीलकुरिंजी पुष्प के बारे में, जिसके जिक्र से PM ने शुरू किया भाषण

Rishi
Published on: 15 Aug 2018 9:36 AM GMT
जानिए उस नीलकुरिंजी पुष्प के बारे में, जिसके जिक्र से PM ने शुरू किया भाषण
X

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने आजादी की 72वीं सालगिरह के मौके पर अपना पांचवां भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने एक फूल के बारे में बात की। हम आपको बताते हैं उस फूल के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।

पहले जानते हैं पीएम ने क्या कहा

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंजी का पुष्प उगता है। इस वर्ष दक्षिण की नीलगिरि की पहाड़ियों पर नीलकुरिंजी का पुष्प जैसे मानो तिरंगे झंडे के अशोक चक्र की तरह देश की आजादी के पर्व में लहलहा रहा है।

ये भी देखें : लाल किले से : पीएम मोदी ने कहा – अंतरिक्ष में तिरंगा फहरेगा, मैं बेसब्र हूं

अब जानिए नीलकुरिंजी के बारे में

नीलकुरिंजी या कुरिंजी दक्षिण भारत के पश्चिम घाट के 1800 मीटर से ऊंचे शोला घास के मैदानों में बहुतायत से उगने वाला एक पौधा होता है। नीलगिरी पर्वत को अपना नाम इन्हीं नीले कुरंजी के पुष्पों से आच्छादित होने के कारण नाम मिला। यह पौधा 12 वर्षों में एक बार ही फूल देता है। इससे ही पालियन लोग इस पौधे की आयु का अनुमान लगाते हैं।

कब-कब खिला फूल

1838, 1850, 1862, 1874, 1886, 1898, 1910, 1992, 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006 और 2018 में ये फूल खिला है।

ये भी देखें : स्वतंत्रता दिवस समारोह: पहली पंक्ति में बैठे दिखे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कुछ खास बातें

नीलकुरिंजी फूल 1300 से 2400 मीटर की ऊंचाई पर उगते हैं पौधा 30-60 सेंटीमीटर तक लंबा होता है। कहीं-कहीं ये 180 सेंटीमीटर तक भी पाए गए हैं। नीलकुरिंजी की 40 प्रजातियों को अभीतक देखा गया है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story