×

दुल्हन ने विदाई के समय दिया वोट, कहा- मैं पहले करुंगी मतदान फिर जाऊंगी ससुराल

शादी के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाला यह जोड़ा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। जब वह शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पर पहुंचे। शालिनी मिश्र ने शनिवार देर रात वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद रविवार (19 फरवरी) को विदाई हुई। सुबह विदाई के बाद शालिनी ने वोट डालने के बाद ससुराल जाने से पहले वोट डालना उचित समझा।

priyankajoshi
Published on: 19 Feb 2017 10:38 AM GMT
दुल्हन ने विदाई के समय दिया वोट, कहा- मैं पहले करुंगी मतदान फिर जाऊंगी ससुराल
X

कानपुर : शादी के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाला यह जोड़ा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। जब वह दोनों शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंचे। शनिवार देर रात शालिनी मिश्र वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद रविवार (19 फरवरी) को विदाई हुई। सुबह विदाई के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले वोट डालना उचित समझा।

शालिनी मतदान के प्रति कितनी सजग है उन्होंने अपनी विदाई से पहले मतदान करके दिखा दिया। दुल्हन ने इस मौके पर भी अपनी विदाई के समय वोट डालने का मन बनाकर देशहित में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

दुल्हन ने क्या कहा ससुराल वालों से?

शालिनी ने विदाई से पहले ससुराल वालों से कहा, 'मैं पहले मतदान करुंगी। इसके बाद ही ससुराल जाऊंगी। यह बात सुनकर सभी ने दुल्हन की सराहना की और पति के साथ उसे मतदान केंद्र पर भेजा।'

जोड़ा वोट डालने पहुंचा

-कल्याणपुर निवासी शालिनी कानपुर विकास भवन में ग्राम विकास अधिकारी हैं।

-शालिनी की शादी देर रात कानपुर के गुरदेव पैलेस सिविल लाइसेंस निवासी विकास मिश्रा से हुई।

-विदाई होने के बाद नव दंपत्ति जोड़ा (विकास और शालिनी) घर जाने से पहले वे पनकी रोड स्थित लक्ष्मी बाई स्कूल पहुंचे।

-उस स्कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर- 42 आवास विकास 1 में नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला।

क्या कहा शालिनी ने?

शालिनी मिश्रा ने कहा, 'मैं शहर के लोगो से अपील करती हूं कि वह अपने घरों से बाहर निकले। अपने मतदान का प्रयोग करें। मैंने अपने पति के साथ वोट करने के लिए आई। वोट करने के बाद ही मेरी विदाई होगी। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने मतदान किया।'

आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story