×

धनतेरस 2018: इस दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

Shivakant Shukla
Published on: 4 Nov 2018 2:36 PM GMT
धनतेरस 2018: इस दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान
X

शिवाकान्त शुक्ल

लखनऊ: सोमवार को धनतेरस का त्यौहार है। हिन्दू धर्म के मान्यतानुसार इस दिन खरीदारी करना शुभ​ माना जाता है। आम तौर पर इस दिन लोग सोने और चांदी के बने आभूषण और सिक्के खरीदते हैं। पर यहां ये जानना बेहद जरूरी है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं। पहला सकारात्मक और दूसरा नाकारात्मक।

धनतेरस को हम शुभता में वृद्धि के लिए कुछ खरीदने के लिए जानते हैं। लेकिन यदि हम विद्वानों की मानें तो इस दिन कुछ ऐसे भी सामान होते हैं जिसे खरीदना अशुभ माना जाता है। newstrack.com ने कथा व्यास आचार्य मधुसूदन से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन क्या चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

ये भी पढ़ें... धनतेरस : राशि अनुसार करें खरीदारी, होगा गजब का फायदा

धनतेरस के दिन ना खरीदें ये चीजें

1. लोहे के पात्र खरीदने से बचें। लोहे से बनी कोई वस्तु इस दिन ना खरीदें। यदि खरीदना नितांत आवश्यक ही है तो एक दिन पूर्व खरीद लें। लोहा शनि का कारक है इसलिए इस दिन इसकी बनी किसी भी वस्तु को खरीदने से बचना चाहिए। इसके अन्तरगत काले रंग की वस्तुएं आरी, चाकू, कैंची इत्यादि धारदार वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए।

2. एक अत्यंत महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दिन लोग वाहन चाहे वो मोटरसाइकिल हो या कार हो लोग खूब खरीददारी करते हैं। वाहन खरीदने में कोई बुराई नहीं है लेकिन उसका पेमेंट एक दिन पूर्व ही कर दें।

3. यदि आप कोई पात्र खरीदते हैं तो उसको खाली अर्थात रिक्त पात्र घर में मत लाएं। उसमें अनाज या फल इत्यादि भर लें।

ये भी पढ़ें... पीएम मोदी इस बार भी सरहद पर सेना के जांबाजों संग मनायेंगे दिवाली, चुनी है ये खास जगह

4. प्रायः बच्चे साईकल खरीदने की जिद करते हैं तो इस दिन यह जिद पूरी मत करें। क्योंकि इसमें भी लोहे की मात्रा होती है| इसको एक दिन पहले खरीद सकते हैं।

5. प्रायः इस दिन घर के गार्डेन के लिए पौधे भी खरीदते हैं तो इस दिवस पर कांटेदार पौधे घर पर विशेषकर नागफनी इत्यादि मत लाएं।

6. स्टील बर्तन कई बार धनतेरस के दिन खरीदते हैं लोग। स्टील का बर्तन में भी लोहे की मात्रा होती है। और यह राहू का कारक है इसलिए इसे नहीं खरीदना चाहिए। इसकी जगह प्राकृतिक धातुएं ही खरीदना चाहिए।

ये भी पढ़ें... दिवाली के मौके पर कुछ इस तरह इस्तेमाल करें अपने पैसे, बदल जाएगी जिंदगी

नरक चतुर्दशी के दिन खरीद सकते हैं लोहा, धनतेरस पर झाड़ू, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदना होता है शुभदायक

धनतेरस के एक दिन बाद नरक चतुर्दशी या यम चतुर्दशी होती है। यह इस बार मंगलवार को है। इस दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं। इससे शनि प्रसन्न होते हैं। इस दिन यमदेव की पूजा की जाती है। इससे भगवान यम प्रसन्न होते हैं। और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदनी चाहिए। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदना भी शुभकारी माना जाता है। इस प्रकार धनतेरस के दिन उपर्युक्त बातों को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story