×

उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, जापान ने किया पुरजोर विरोध

By
Published on: 29 Aug 2017 3:45 AM GMT
उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, जापान ने किया पुरजोर विरोध
X
North Korea, fired, a ballistic missile , Japan, Prime Minister Shinzo Abe , A South Korean military official, Pyongyang

टोक्यो: उत्तर कोरिया ने मंगलवार को मिसाइल परीक्षण किया। यह मिसाइल जापान के होक्काइदो द्वीप के प्रशांत सागर में जा गिरी। जापान के चीफ कैबिनेट सेकेट्ररी योशीहिदे सुगा ने बताया कि उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से सुबह लगभग 5.58 बजे मिसाइल परीक्षण किया और मिसाइल ने होक्काइदो के केप एरिमो को सुबह लगभग 6.06 बजे पार किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-उत्तर कोरिया में तनाव चरम पर, अमेरिका ने दी चेतावनी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुगा के हवाले से बताया कि मिसाइल ने 2,700 किलोमीटर का सफर तय किया और सुबह लगभग 6.12 बजे प्रशांत सागर में जा गिरीं।

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: चीन के खिलाफ भारत को मिला जापान का साथ

उन्होंने बताया कि यह भी संभव है कि मिसाइल तीन हिस्सों में टूटकर जापानी सागर में जा गिरी। जापान सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि इस मिसाइल परीक्षण से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है और जापान इसका पुरजोर विरोध करता है।

यह भी पढ़ें: धमकी के बाद दक्षिण कोरिया, अमेरिका का वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू

उन्होंने कहा कि जापान संयुक्त सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेगा।

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद जापान सरकार ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई।

-आईएएनएस

Next Story