×

TIPS: नोज पिंस से बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती, शेप के अनुसार करें चयन

suman
Published on: 4 Jan 2017 9:57 AM GMT
TIPS: नोज पिंस से बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती, शेप के अनुसार करें चयन
X

लखनऊ: आज कल चाहे ईयर रिंग्स हो, टो हर चीज फैशन में है। अब लड़कियां बिछिया से लेकर मांगटिका तक को फैशन में आजमाती रहती है। कुछ भी ट्राई करने से परहेज नहीं करती है। ऑफिस वेयर से लेकर कैजुअल वेयर तक में स्टेटमेंट जूलरी का ट्रेंड देखने को मिला है। वहीं ब्राइडल जूलरी में टैंपल, हैवी सिल्वर और मैटेलिक का बोलबाला रहा। ईयररिंग्स के अलावा नेकपीस, झूमर, मांगटीका के साथ ब्राइड्ल्स ने कई सारे नए-नए एक्सपेरिमेंट्स किए है। लेकिन एक फैशन जूलरी का जलवा मॉडर्न के साथ ही ट्रेडिशनल दोनों ही लुक्स में देखने को मिला वो है नोज पिंस का।

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

लॉन्ग फेस

साइज, पैटर्न, कलर्स की वैराइटी वाले ये नोज पिंस और रिंग्स दुल्हन के सोलह श्रृगांर का एक जरूरी हिस्सा होता है। वहीं स्टड वाले पिंस को कैजुअल लुक्स के साथ आराम से पहना जा सकता है। छोटे और पतले नोज रिंग्स भी दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। मार्केट में कई सारे डिजाइंस में अवेलेबल ये नोज पिंस देखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन हर एक चेहरे पर सूट नहीं करते।

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

ये नोज रिंग्स बहुत ही हैवी होते हैं। तो अगर आपका माथा चौड़ा और चिन पतला है तो ऐसे नोज पिंस काफी सूट करेंगे। क्रिस्टल के अलावा सिल्वर, पर्ल जैसे कई सारे वैराइटीज को आप ट्राय कर सकती हैं।

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

हॉर्ट शेप फेस

दिल जैसे शेप वाले चेहरे पर बोल्ड और हैवी नथ सूट करेंगे। चेन वाली नथ आपके लुक को और ग्लैमरस बनाएगी। हेयरस्टाइल में जूड़ा बनाएं।

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

शॉर्प फेस

काजू शेप वाले नाक पर नथनी बहुत ज्यादा जंचती है। नथनी पर्ल, स्टोन, कुंदन और बीड्स जैसे कई वैराइटीज़ में मिलती है। ज्वेलरी शॉप पर भले ही आपको गिने-चुने ऑप्शन्स मिले। लेकिन ब्राइडल शॉपिंग वाले मार्केट में आपको ढेरों कलेक्शन्स देखने को मिल जाएंगे

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

राउंड फेस

ऐसे नोज़ पिन्स जो पूरी तरह सर्कल शेप में नहीं होते। ये आपके चौड़े फेस को स्लिम लुक देते हैं और आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाते हैं।

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

स्मॉल फेस

छोटे शेप वाले फेस पर नोज़ पिन्स बहुत अच्छे लगते हैं। मार्केट में आजकल कई वैराइटी वाले कलरफुल नोज़ पिन्स भी मिल रहे हैं जिन्हें आप अपने आउटफिट्स के साथ मैच करा सकती हैं।

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

भरा हुआ फेस

भरे हुए गालों और चिकबोन्स पर ऐसी नोज़ रिंग्स बहुत फबेगी। होने वाली दुल्हन शादी में इस नोज़ रिंग्स के साथ भी कई सारे एक्सपेरिमेंट्स कर सकती है।

आगे पढ़ें नोज पिंस का चेहरे के अनुसार चयन...

स्क्वेयर फेस

बड़ी नाक और स्ट्रॉन्ग चिकबोन्स वाले फेस पर स्टड नोज पिंस जंचेंगे , लेकिन ऐसे जिनमें उसका स्टोन हाई लाइट हो रहा हो। स्टोन में रूबी, एमरल्ड जैसी कई वैराइटीज़ मिल जाएंगी आपको। ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट बनाने में इस तरह की नोज एक्सेसरी काफी फबेगी। चेन लगी हो तो और भी बेहतर वरना इसे आप चेन निकालकर भी कैरी कर सकती हैं।

suman

suman

Next Story