WORLD WAR में बिछड़े, 70 साल बाद मिले, तो यूं मनाया VALENTINE DAY

Admin
Published on: 14 Feb 2016 9:21 AM GMT
WORLD WAR में बिछड़े, 70 साल बाद मिले, तो यूं मनाया VALENTINE DAY
X

न्यूयार्क: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना के जवान रहे नारवुड थॉमस अपनी प्रेमिका जोयसी डुरैंट से बिछड़ गए थे। 70 साल बाद दोनों ऑस्ट्रेलिया में मिले और रविवार को उन्होंने वेलेंटाइन डे मनाया। नारवुड अब 93 साल के तो जोयसी 88 साल की हो गई हैं। दोनों पिछले बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में मिले। जोयसी इंग्लैंड में रह रही थीं। दोनों में पत्र व्यवहार होता रहता था, लेकिन मिलना नसीब में नहीं था। हालांकि दोनों की शादी किसी और से हुई, लेकिन दोनों ही अपना पहला प्यार कभी भूल नहीं सके। थॉमस की पत्नी का निधन 2001 में हो गया तो जोयसी ने शादी के 30 साल बाद अपने पति से तलाक ले लिया।

पिछले साल जोयसी ने अपने बेटे को को ऑमस की तलाश करने को कहा। बेहतर तकनीक के इस दौर में थॉमस को तलाश लिया गया। इस खबर के सामने आने के बाद कई लोग सामने आए ताकि थॉमस, जोयसी से मिलने ऑस्ट्रेलिया तक का सफर तय कर सके। दोनों अब आज ऑस्ट्रेलिया में वेलेंटाइन डे मना रहे हैं।

Admin

Admin

Next Story