×

अजीब थी प्राचीन काल में भी परंपराएं, जानेंगे तो चक्करा जाएगा सर

suman
Published on: 2 July 2018 10:55 AM GMT
अजीब थी प्राचीन काल में भी परंपराएं, जानेंगे तो चक्करा जाएगा सर
X

जयपुर:रीति-रिवाज किसी भी धर्म और समाज के परिचायक है जिनकी वजह से दुनिया के सामने इनकी सफलता और विफलता का पाता चलता हैं। ये रीति-रिवाज हमें घर के बुजुर्गो से ही पता चलते हैं, जो कि प्राचीन समय से ही चले आ रहे हैं। कुछ ऐसे ही प्राचीन रीति-रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको होगी काफी हैरानी।

*पुराने समय में इजिप्ट में लोग बिल्लियों की पूजा करते थे। यहां घर, बिल्लियों को प्रजनन की देवी माना जाता था। उन्हें भी बिल्ली के रूप में दर्शाया गया था। उस समय में जब किसी के यहां बिल्ली की मौत हो जाती थी, तो लोग उसका शोक प्रकट करने के लिए अपनी भौंह ही हटवा देते थे। इसी के साथ ही बिल्ली की हत्या करने पर सजा-ए-मौत दी जाती थी।

* वैसे देखा जाये तो आज के समय में बालों को डाई करना बहुत ही आम बात है, लेकिन प्राचीन रोम और ग्रीक में बालों को खतरनाक तरीके से कलर किया जाता था। बालों को डाई करने के लिए सल्फर जैसे खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता था।

पैरेंटिंग टिप्स: बच्चे के साथ जिएं अपना बचपन,दूर करेंगे उनका अकेलापन

*बुरी आत्मा को शरीर से बाहर निकालने के लिए बेहद खतरनाक सर्जरी की जाती थी। इस सर्जरी में आत्मा को बाहर निकालने के लिए मरीज के सिर में ड्रिल कर दिया जाता था।

* खूबसूरती के लिए आज भी महिलाएं कई तरह की सर्जरी करवाती हैं और ऐसा ही कुछ पुराने समय में भी होता था। लेकिन पुराने समय में ये काफी खतरनाक तरीके से किया जाता था। आपको बता दें कि पहली चेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी भी साल 1895 में( Vincenz Czerny )नाम के डॉक्टर ने की थी।

* महिलाओं के स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए डॉक्टर्स उनके स्तनों में( Paraffin) का इंजेक्शन लगाते थे। लेकिन इनका असर कुछ ही समय के लिए होता था, लेकिन बाद में इसकी वजह से महिलाओं के स्तन हार्ड हो जाते थे और इससे इन्फेक्शन का खतरा भी होता था।

* प्राचीन रोम में पब्लिक टॉयलेट्स होना बहुत आम बात थी और लोग इसे लेकर सहज भी थे। बाथरूम जाना भी लोगों के लिए एक सोशल एक्सपीरियंस हुआ करता था। गांवों में अगर जंगल में जाते भी हैं तो छुप-छुपकर शौच करते हैं।

* मगर इस तरह एक-दूसरे के सामने बैठकर शौच करना बहुत अजीब था। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय अमीर लोग ही प्राइवेट बाथरूम बनवा सकते थे।

IN PICS: आकाश-श्लोक की रिंग सेरेमनी में सारा तेंदुलकर ने चुराई सबकी नजरें

* प्राचीन समय में इलाज के बेहद ही अजीब तरीके से किया जाता था। जानकर हैरानी होगी कि जानवरों की पॉटी से दवाई बनाई जाती थी। मगरमच्छ की पॉटी को गर्भनिरोधक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा भेड़ की लेंडी का प्रयोग स्मॉल पॉक्स के लिए किया जाता था। इसी के साथ ही कुछ कल्चर में भी इसका इस्तेमाल घाव भरने के लइे इतना ही नहीं, कुछ कल्चर में इसका इस्तेमाल घाव भरने के लिए किया जाता था। इसके अलावा सूअर के शौच से नोज ब्लीडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

* महिलाओं को लेकर पुराने समय में भी काफी बंधन थे और आज के समय में भी हैं। रोमन सभ्यता के अनुसार कोई भी महिला शादी के बाहर संबंध नहीं बना सकती थी। इसी के साथ ही शादी के बाद भी वो पिता के परिवार से ही जुड़ी रहती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिता अपनी बेटी को मार भी सकते थे। अगर लड़की के पिता को लगता था कि उनकी बेटी के प्रेमी ने ऐसा कोई काम किया है, जिससे इनका नाम खराब होगा तो वो कानूनी रूप से अपनी बेटी को मार देते थे।

suman

suman

Next Story