×

पश्चिमी देशों में हेलोवीन फेस्टिवल की धूम, पहनते हैं इस दिन भूतों के कॉस्ट्यूम

suman
Published on: 1 Nov 2016 6:52 AM GMT
पश्चिमी देशों में हेलोवीन फेस्टिवल की धूम, पहनते हैं इस दिन भूतों के कॉस्ट्यूम
X

halloween4

लंदन: हेलोवीन पश्चिम देशों में मनाया जाने वाला एक बड़ा त्योहार है। यह 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूर्वजों की आत्माएं धरती पर आती हैं। इस दिन लोग भूतों के कॉस्ट्यूम पहनते हैं, चुड़ैल और जानवरों के मुखौटे, विग आदि पहनकर अलाव (आग) के आसपास नाचते-गाते हैं। पश्चिमी देशों के लोग सुपर नेचुरल पावर में विश्वास करते हैं। हालांकि यह सामान्यतः आयरलैंड गणराज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका,कनाडा, प्युर्तोरिको,इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया, लैटिन अमेरिका, यूरोप के कुछ देशों में विशेष रूप से मनाया जाता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या होता है हेलोवीन डे पर...

helo

लेकिन अब इस त्योहार को इंडिया में भी कुछ जगहों पर मनाया जाने लगा हैं। इसका कारण यह है कि बढ़ी तादाद में लोग देश से बाहर जा रहे हैं। वहां के कल्चर से रू-ब-रू हो रहे हैं। बच्चे खास तौर से जब पश्चिमी देशों के स्कूलों में जाते हैं तो उनके बीच ये त्योहार खासा मायने रखता है। प्राइवेट स्कूल जो पश्चिमी देशों का स्कूली कैरिकुलम फॉलो करते है ऐसे त्योहार पने यहां मनाते हैं। वहीं सोशल मीडिया भी ऐसे त्योहारों को देश में आमंत्रण की वजह बन चुका है। लोग अपने रिश्तेदारों दोस्तों को विदेश में हेलोवीन सेलिब्रेट करते देखते हैं तो उनके अंदर भी जिज्ञासा पैदा होती है। हेलोवीन पर लंदन से Newstrack.com के लिए मधु चौरसिया की रिपोर्ट....

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं डे ऑप डेेड ....

1

डे ऑफ डेड

इसे डे ऑफ डेड यानी मृतकों का दिन भी कहा जाता हैं। जगह जगह मृतक के रूप में तैयार होकर लोग सड़कों पर निकलते हैं। कई जगह तो मृतकों की परेड निकाली जाती है। हेलोवीन पर बेस्ट कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस रात को काफी हॉरर रात माना जाता है। ये रात ज़िंदा और मृतक के बीच की सीमा को कम करने के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार में अक्सर bonfires किए जाते है, जहां बलि दिये गए पशुओं की हड्डियाँ फेंके जाते हैं। वेशभूषा और मुखौटा यानी मास्क पहना जाता है। दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको में पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले इस समारोह में लोग रिश्तेदारों की कब्रों के पास पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें हेलोविन में क्या एक्टिविटी होती है ....

helowin

कई तरह की एक्टिविटी शामिल

हेलोवीन गतिविधियों में शामिल हैं- चाय या उपचार, भूत पर्यटन, होलिका, पोशाक पार्टियां, प्रेतवाधित घरों इन सबके अलावा भी बहुत सी चीजें हैं, जो इस अनोखे फेस्टिवल से जुड़ी हैं जैसे कि चमगादड़, मकड़ी, स्केलेटन, विचेस, कॉफिन आदि। घर और बाहर डराबनी आकृतियों से सजाया जाता है। उस दिन खाने के प्लेट्स से लेकर खाने की सामग्री तक हेलोवीन थीम पर बनाया और सजाया जाता है। स्कूली बच्चे ही नहीं, कॉलेज स्टूडेंट भी इसे सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं होते।

नके अंदर भी जिज्ञासा पैदा होती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं हेलोवीन में ट्रिक एंड ट्रीट ....

helloween

ट्रिक एंड ट्रीट(Trick and Treat)

बच्चे इस दिन घर-घर जाकर अपने पड़ोसियों से कैंडीज और गुडीज मांगते हैं। हेलोवीन पर विदेशों में कैंडीज की इतनी ज्यादा खपत होती है कि फेस्टिवल के बाद बड़ी तादाद में लोगों को डेंटिस्ट से कंसल्ट करना पड़ता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं हेलोवीन में जैक ओ लॉन्ट्रेन..

halloween8

जैक ओ लॉन्ट्रेन(Jack O’Lantern)

हेलोवीन-डे के समय विदेशों में कद्दू यानी पंप्पकिन ज्यादा संख्या में मिलते हैं। इनका साइज भी काफी बड़ा होता है। सामने की तरफ इस पर डरावने व अजीबोगरीब फेस बनाकर बीच में जलती हुई मोमबत्ती रखी जाती है, जिन्हें रात को अंधेरे में घर की चौखट पर रखे जाते हैं। इसे जैक ओ लॉन्ट्रेन (Jack-O-lanterns) कहते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं हेलोवीन

hellowin

ऑरेंज एंड ब्लैक कलर (Orange and Black color)

अमेरिका में ब्लैक कलर को मौत का कलर माना जाता है और यही समय फसल काटने का टाइम भी होता है। इस ऑटम सीजन से जुड़ा है ऑरेंज कलर। इसलिए यह दोनों कलर इस दिन हर जगह छाया रहता है। लोग इन कलर्स को पार्टी थीम के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं हेलोवीन में कॉर्न हस्क एंड स्टॉक्स ऑफ वेट..

haloween

कॉर्न हस्क एंड स्टॉक्स ऑफ वेट(Corn husk and Stalks of wheat) कॉर्न और गेहूं दोनों चीजें एग्रीकल्चरल और सीजन चेंज होने का प्रतीक हैं। इस दिन आंगन को सूखी गेहूं की बालियों और सूखे भुट्टों से सजाया जाता है। इसका किसी डर या भूत-प्रेत आदि से कोई संबंध नहीं होता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं हेलोवीन में ब्लैक कैट्स...

helloweene2

ब्लैक कैट्स (Black Cats)

काली बिल्लियों के साथ बहुत सारे अंधविश्वास जुड़े हुए हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विचेस काली बिल्लियों के रूप में हमारी दुनिया में आती हैं, इसलिए ही इन्हें हेलोवीन के एक सिम्बल के रूप में देखा जाता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं हेलोवीन

helloween43

इस समय पश्चिमी देशों में हारवेस्ट सीजन खत्म होता है और विंटर्स की शुरुआत होती है। ऐसे में यह त्योहार नए साल के आगमन की तैयारियों और दिन छोटे और रातें लंबी होने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता हैं। हालांकि जो लोग कैथोलिक होते हैं वो इस त्योहार को नहीं मनाते, क्योंकि उनका मानना है कि वो ईश्वर में विश्वास रखते हैं।उन्हें विच और बुरी आत्माओं में विश्वास नहीं होता।

suman

suman

Next Story