×

केवल चावल, गेहूं नहीं, इस अनाज को भी करें रोज के खाने में शामिल, मिलेगा फायदा

suman
Published on: 9 May 2017 11:25 AM GMT
केवल चावल, गेहूं नहीं, इस अनाज को भी करें रोज के खाने में शामिल, मिलेगा फायदा
X

लखनऊ: हमारे देश में लोग हर रोज के खाने गेहूं या चावल,दाल को शामिल करते हैं। कुछ और भी अनाज होते हैं जिनमें बहुत न्यूट्रिशंस होता है पर हम उन्हें खाने से हिचकते हैं। हम उन्हें डायट में शामिल नहीं करते। इस तरह के न्यूट्रिशंस से भरपूर है बाजरा। जिसे हम मोटा अनाज समझकर नहीं खाते हैं।

आगे...

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अनाज डायजेस्ट नहीं होता, लोगों का इस वजह से वजन नहीं बढ़ पाता। कई लोगों को अनाज से एलर्जी भी होती है। यानि कुछ लोग ग्लूटन के लिए सेंसिटव होते हैं। ऐसे लोगों के लिए बाजरा एक अच्छा विकल्प है।क्योंकि बाजरे में ग्लूटन इंटोलेरेंस होता है।

आगे...

बाजरा ग्लूटन फ्री होता है। जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी है उनके लिए बाजरा फायदेमंद है। बाजरे में अमायनो एसिड्स होते हैं जो कि आसानी से एब्जॉर्व हो जाते हैं। जिन लोगों का डायजेशन बिगड़ा होता है या फिर चीजों को जल्दी एब्जॉर्व नहीं कर पाते, बाजरा उनके लिए भी फायदेमंद है।

आगे...

बाजरे में कई हेल्दी एलीमेंट्स जैसे नियासिन, मैग्नीशियम, फास्‍फोरस पाया जाता है। नियासिन की जरूरत नर्व्स के लिए पड़ती है यानि ये नसों के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं फास्फोरस से बॉडी को एनर्जी मिलती है।बाजरे को खाने से कई तरह के न्यूट्रिशंस की कमी भी आसानी से पूरी हो जाती है।

आगे...

यूं तो बाजरे की रोटी या खिचड़ी हर मौसम में फायदेमंद है, लेकिन सर्दियों में खाना अधिक फायदेमंद है। सर्दियों में ये शरीर को गर्म रखता है। बाजरे की रोटी को पालक या किसी और सब्जी के साथ भी खाया जा सकता है।

suman

suman

Next Story