×

अगर चाहते हैं 36-24-36 का कॉम्बिनेशन तो लड़कियां कर लें बस इससे प्यार

suman
Published on: 6 Dec 2016 10:00 AM GMT
अगर चाहते हैं 36-24-36 का कॉम्बिनेशन तो लड़कियां कर लें बस इससे प्यार
X

priyanka-chopra

लखनऊ: मोटे लोगों को लोग कम पसंद करते हैं। खासकर लड़कियों में मोटी लड़कियों का बहुत मजाक उड़ता है। हर किसी को स्लीम ट्रीम लड़किया ही पसंद आती है। मतलब कि हमारे यहां परफेक्ट फिगर वाली लड़कियों को ज्यादा पसंद किया जाता है। परफेक्ट फिगर मतलब दीपिका, प्रियंका, मलाइका टाइप। इसका डेफिनेशन है 36-24-36, लेकिन यहां 18 फीसदी महिलाएं ओवरवेट हैं और 25-45 उम्र की 80 प्रतिशत महिलाएं फैटी हो जाती है। यानि इस परफेक्ट फिगर में 5-10 फीसदी लड़कियां ही आती है।

mallaika

फैटी लड़कियां भी अच्छा दिखना चाहती है और अच्छा दिखने के लिए हर जतन करती है। ये चाहत हर महिला की होती है। इसीलिए वो अपने कपड़े खरीदते समय इस बात का ध्यान रखती हैं कि वो उसमें एक्स्ट्रा फैट छिपा सके। लेकिन फिर भी एक वो चीज, जो किसी भी आउटफिट में दिख जाती है वो है 'मफिन फैट' यानि 'कमर के एक्स्ट्रा फ्लैब्स। ये फैट साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक सबका लुक खराब करता है।

एक्स्ट्रा फ्लैब्स सभी आउटफिट में सबसे पहले नजर आते हैं और सबसे पहले फिगर यहीं से खराब लगता है। इसलिए इन्हें कम करने के कई आसान तरीके है जिन्हें आजमाकर आप आसानी से परफेक्ट फिगर पा सकते हैं।

sittin-leg

*सिटिंग लेग प्रेस ये एक्सरसाइज़ क्वाड्रिशेप्स, हैमस्ट्रिंग, ग्लूटिएस मैक्सिमस यानि हिप मसल्स पर ये ज्यादा वर्क करता है जिससे लेग और हिप शेप में आने लगते हैं।

scot

* स्क्वाट ये ज्वाइंट एक्शन हिप एक्सटेंशन और ज्वाइंट एक्सटेंशन पर काम करता है। ये एक्सरसाइज हैमस्ट्रिंग, हिप्स और कार्व्स के मसल्स पर ज्यादा काम करते हैं। ये एक्सरसाइज़ बॉडी के लोअर पोरशन और लेग मसल्स पर वर्क करते हैं। वर्टिकल चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज से चेस्ट मस्लस, शोल्डर मसल्स, ट्राइसेप मसल्स के साथ पूरा बॉडी ही टोन अप हो जाता है।

runcjh

*क्रंचेस इससे पेट की चर्बी और एब्स को टोन्ड करने में बहुत मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज से पेट के मसल्स और कमर के फैट को बर्न करने में बहुत सहायता मिलती है।

hip-thrust

*हिप थ्रस्ट हिप्स और लेग के मसल्स को टोन अप करने के लिए ये बेहतर एक्सरसाइज होते हैं। इससे आपके बॉडी को सही शेप मिलता है।hip12

*सिटेड रोइंग मशीन शोल्डर एक्सटेंशन और एलबो फ्लेक्शन से शरीर के ऊपरी भाग के मसल्स टार्गेट होते हैं। पीठ, हाथ और शरीर के ऊपरी भाग के टोन अप से शरीर को बेहतर शेप मिलता है।

suman

suman

Next Story