×

पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब, आलिया व राजकुमार राव के नाम

suman
Published on: 25 Dec 2017 4:54 AM GMT
पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब, आलिया व राजकुमार राव के नाम
X

मुंबई: आलिया भट्ट और राजकुमार को 2017 को पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रेटीज का खिताब दिया गया है। इस रेस में अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, सनी लियोनी, आर माधवन, विद्युत जामवाल, कंगना रनौत औऱ श्रीदेवी भी शामिल थे। पेटा के सहयोगी निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, 'आलिया भट्ट और राजकुमार राव फिट, हॉट हैं। अपने फैंस के लिए वो एक बेहतरीन उदाहरण सेट कर रहे हैं। साथ ही उन लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं जो इस पर्यावरण बदलाव से खुद को कम प्रभावित होने देना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि दोनों ही विजेताओं ने ये साबित किया है कि वह वेज फूड को लेकर कितने पैशनेट हैं।

य़ह पढ़ें...SEE PICS: एकता क्रिसमस बैश में बच्चों के साथ दिखें करण जौहर

इस खिताब को आलिया ने कहा, 'मैं शाकाहारी खाना ही पंसद करती हूं, स्वस्थ जिंदगी का ये सही तरीका है।' एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार के साथी कलाकार रहे आयुष्यमान खुर्राना ने कहा, ' राजकुमार में कोई बुरी आदत नहीं है. वह शराब नहीं पीते हैं न तो सिगरेट। वो मांसाहारी खाना भी नहीं खाते।' अवॉर्ड पाने की खुशी को न्‍यूटन स्‍टार ने सोशल मी‍डिया पर शेयर करते लिखा, 'ये खिताब मेरे लिए बहुत स्‍पेशल है।'

suman

suman

Next Story