×

मोह लेते हैं मन यहां की संस्कृति व महल, तभी तो लोग कहते हैं पधारों म्हारो राजस्थान

suman
Published on: 20 July 2018 9:54 AM GMT
मोह लेते हैं मन यहां की संस्कृति व महल, तभी तो लोग कहते हैं पधारों म्हारो राजस्थान
X

जयपुर:राजस्थान जहां दिखती है देश की संस्कृति व परंपराओं की झलक। यहां आते ही रोम रोम में राजशाही का एहसास होने लगता है। तो अगर आपको भी कही घूमने का मन कर रहा इस मानसून तो सबसे बेस्ट ऑप्शन है राजस्थान। राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के भी आकर्षण का केंद्र रहता है। राजस्थान का इतिहास, किले पूरी दुनिया में मशहूर है। यही वजह है की इन्हें देखने के हजारों की संख्या में विदेशी पयर्टक आते है। बात जब घूमने की आती है लोग अपना मन पूरी तरह से बना लेते है। यहां के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बतायेंगे जिसके बिना ट्रिप अधूरा सा लगता है...

नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है पोनमुडी, लें यहां आकर सपनों की दुनिया का मजा

जयपुर राजस्थान की राजधानी है। जयपुर में घूमने के लिए आमेर की किला, जन्तर- मन्तर, हवामहल, जलमहल, जयगढ़ का किला आदि घूम सकते हैं।

जोधपुर में मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थडा, घंटा घर, कल्याण सागर झील घूमने के लिए अच्छी जगहें है।

बीकानेर इस शहर में घूमने लायक बहुत सी जगहें है जिनमें से सबसे मशहूर जूनागढ़ का किला, बीकानेर ऊंट सफारी, लालगढ़ महल, गजनेर पैलेस, गंगा सिंह म्यूजियम, जैन मंदिर अन्य आदि।

जैसलमेर इस शहर को 'द गोल्डन सिटी' भी कहते है। यहां कैम्पिंग, ऊंट सफारी का भरपूर मजा ले सकते है। जैसलमेर में सोनार का किला, भूतिया जगह कुलधारा देखने लायक हैं।

मानसून में बालों का यूं रखें ख्याल

चित्तौड़गढ़ यह शहर बेराच नदी के किनारे बसा है जिसे राजपूतों का ऐसिहासिक गढ़ भी माना जाता है। रानी पद्मिनी महल, चित्तौड़गढ़ का किला, विजय स्तंभ, राणा कुम्भा का महल को देखना बिल्कुल न भूलें।

suman

suman

Next Story