×

इन जगहों पर घूमने जाना मूर्खता का देता है संकेत, ये गलती न करें आप

suman
Published on: 27 Jun 2018 4:40 AM GMT
इन जगहों पर घूमने जाना मूर्खता का देता है संकेत, ये गलती न करें आप
X

जयपुर:बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने को आई हैं और कई बच्चों की तो समाप्त हो चुकी हैं और स्कूल भी खुल चुके हैं। इन गर्मियों की छुट्टियों में सभी कहीं ना कहीं घूमने जाते हैं और जो गर्मियों की वजह से बाहर नहीं जाते हैं वे बारिश के मौसम में बाहर घूमने जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी मानसून के समय अपने फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ घूमने का मन बना रहे हैं, तो आपको प्लान बनाने से पहले उस जगह का पूरा जायजा ले लेना चाहिए कि वह जगह मानसून के दिनों में सुरक्षित तो हैं ना। इसी को देखते हुए आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून के दिनों में घूमने जाना बड़ी गलती साबित हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां मानसून के दिनों में घूमने जाना खतरे से खाली नहीं।

दार्जिलिंग एक और ऐसा सुंदर शहर जिसकी सुंदरता पर बारिश नजर लगा देती है। यहां की कंचनजंघा की पहाड़ियाँ बहुत ही सुन्दर है, लेकिन तेज बारिश और धुंध के कारण यह क्लियरली दिखाई नहीं देती है। आप यहां की सुंदरता का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए यदि आप अपने पैसों को खर्च करना चाहते हैं तो उसके लिए दार्जिलिंग मानसून में सही जगह नहीं है।

उत्तराखंड 2013 में आई बाढ़ आपको याद तो होगी है। पूरा का पूरा स्टेट बाढ़ के कारण डूब गया था। उत्तराखंड देश का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। यहां पर होने बारिश से सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है, जो आपकी तबीयत को भी बिगाड़ सकती है। यदि आप उत्तराखंड में मानसून इंजॉय करने का सोच रहे हों तो इसे अभी भूल जाएं। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।

हिज्बुल ने कहा- नहीं करेंगे अमरनाथ यात्रियों पर हमला

सिक्किम इंडिया के नॉर्थ-ईस्ट में बसा यह सुंदर सा राज्य सभी की पहली पसंद होता है, लेकिन सुन्दर सी दिखने वाली यह जगह बारिश में खतरनाक भी साबित हो सकती है। तेज बारिश की वजह से यहां की सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है और बादलों के छा जाने से आप यहां के सुंदर दृश्यों को देखने से भी चूक सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप बारिश में इस सुंदर सी जगह पर न ही जाएं।

मुंबई ड्रीम सिटी कही जाने वाली मुंबई में कौन नहीं जाना चाहता। आप बड़े हों या बुजुर्ग, मुंबई घूमने की ख्वाहिश तो हर किसी के दिल में होती है। यदि आप बारिश का मजा लेने के लिए मुंबई जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही नहीं रहेगा। मुंबई की बारिश के बारे में तो सभी जानते हैं, यहां होने वाली बारिश से घुटनों तक पानी भर जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में मुंबई को अवॉयड करना ही सही रहेगा।

चेन्नई भारत की एक और ऐसी जगह चेन्नई है जो ज्यादा बारिश के लिए बदनाम है। यहां पर हर साल इतनी बारिश होती है जो बाढ़ का कारण बनती है। बारिश की वजह से आप कई टूरिस्ट प्लेस का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए चेन्नई को भी आप बारिश में अवॉयड करें तो अच्छा रहेगा।

suman

suman

Next Story