×

मिलिए पीएम मोदी के जबरा फैन से,  प्रतिमा बनाकर कर रहा ऐसी पूजा

sudhanshu
Published on: 16 July 2018 3:12 PM GMT
मिलिए पीएम मोदी के जबरा फैन से,  प्रतिमा बनाकर कर रहा ऐसी पूजा
X

सहारनपुर: भारतीय हिंदू संस्कृति में किसी जिंदा पुरूष या महिला की पूजा होती है तो सबसे पहले गुरू का नाम आता है। आगामी 28 जुलाई को गुरु पूर्णिमा भी है और इस दिन व्यक्ति अपने अपने धर्म गुरू की पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन यहां एक ऐसा व्यक्ति है, जो किसी जिंदा व्यक्ति की ही पूजा कर रहा है। आप जानकार हैरान होंगे कि यह व्यक्ति जिस की पूजा कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। सहारनपुर का रहने वाला यह व्यक्ति चार माह से पीएम नरेंद्र मोदी की न केवल प्रतिमा बना रहा है, बल्कि उनकी पूजा भी कर रहा है।

बीवी बच्‍चों तक को छोड़ा, बोला- पहले हैं पीएम मोदी

सहारनपुर का यह व्यक्ति मोदी की भक्ति में इतना लीन हो गया है कि उसने अपने बीवी बच्चों से भी दूरियां बना ली हैं। सहारनपुर विनय विहार कालोनी में रहने वाले युवक विजय उर्फ दीपक पर ऐसा पीएम मोदी का जादू चढ़ा ​कि उसने पीएम मोदी की अपने हाथों से सुंदर प्रतिमा बना डाली। रोज पीएम मोदी की पूजा-पाठ करने के बाद विजय के दिन की शुरूआत होती है। वह जल्द से जल्द से पीएम मोदी की प्रतिमा को प्रधानमंत्री को सौंपना चाहता है।

विजय हर रोज पीएम मोदी की प्रतिमा को शाम के वक्त उनकी प्रतिमा के सामने बासुरी बाजाता है। विजय और उसका पूरा परिवार प्रतिमा को लेकर मोदी जी से मिलने की बताई है।

विजय की पत्नी ने बताया कि हमारा परिवार पीएम मोदी को अपना आदर्श मानता है और उसके पति तो मोदी जी को भगवान मानते हैं। इनकी प्रतिमा बनाने के लिए हमसे और बच्चों से भी दूरिया भी बना ली है। दिन हो रात बस मोदी जी की प्रतिमा को बनाना ही इनका काम रह गया है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए विजय ने अपना सबकुछ छोड़ दिया और हालत भी अब ठीक नहीं है। अभी प्रतिमा में कुछ काम बाकी है, जिसके लिए महंगे मैटेरियल भी खरीदे गए हैं। इस सामान को खरीने के लिए विजय ने कुछ कर्ज भी लिया है।

जिस विजय कुमार को कालोनी में कोई जानता नहीं था आज उसे पूरी कालोनी जान चुकी है। सभी कालोनीवासी मोदी जी की प्रतिमा को देखने आ रहे हैं। अब देखना ये है विजय की मेहनत और मोदी भक्ति में कितना रस है। क्या मोदी उनसे ​मुलाकात कर पाएंगे या नहीं। यह वक्त ही बताएगा।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story