×

केंद्रीय मंत्री संवर लाल जाट के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

By
Published on: 9 Aug 2017 7:27 AM GMT
केंद्रीय मंत्री संवर लाल जाट के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
X

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री संवर लाल जाट का बुधवार तड़के नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "संवर लाल जाट के निधन पर बेहद दुख हुआ। यह भाजपा और देश के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं।"



प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि जाट ने ग्रामीणों और किसानों के कल्याण के लिए काफी काम किया था।

उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के साथ प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

यह भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट, अमित शाह की बैठक में हुए थे बेहोश

जाट का सुबह 6.15 बजे नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह एक सप्ताह से भी अधिक समय से कोमा में थे।

Next Story