×

BEAUTY TIPS: अगर दिखना है खूबसूरत और जवां, तो इस तरह से करें अनार का इस्तेमाल

By
Published on: 7 Feb 2017 7:27 AM GMT
BEAUTY TIPS: अगर दिखना है खूबसूरत और जवां, तो इस तरह से करें अनार का इस्तेमाल
X

beauty products

लखनऊ: अगर सेहत का ख्याल रखना है, तो हर रोज फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में अनार की अपनी अलग ही खासियतें हैं। खून की कमी हो या फिर बॉडी में किसी तरह की कोई कमजोरी, लोग अनार खाने की ही सलाह देते हैं। साथ ही डॉक्टर्स भी अनार खाने के लिए कहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सेहत का ख्याल रखने वाला फल अनार ख़ूबसूरती को भी बढ़ाता है। अनार का यूज करके आप स्किन को चमकाने के साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा पा सकती हैं। अनार में मौजूद विटमिन और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स अपने आप ही एक ब्यूटी प्रोडक्ट हैं। साथ ही यह उम्र बढ़ाने वाले फैक्ट्स को भी धीमे करता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे अनार से बढ़ती है खूबसूरती

नींबू के साथ अनार का पैक: सभी जानते हैं कि नींबू में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को साफ़ करने का काम करते हैं। लेकिन अगर आप नींबू को अनार में मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो चेहरे पर अनोखा निखार आता है।

आगे की स्लाइड में जानिए अनार से और कैसे बढ़ती है ख़ूबसूरती

ग्रीन टी के साथ अनार का मास्क: अनार के साथ ग्रीन टी का मास्क बनाकर लगाने से चेहरे पर लगाने से काफी फायदा होता है। यह दोनों ही ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स का खजाना हैं, जिसकी वजह से स्किन लंबे टाइम तक फ्रेश बनी रहती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे दही के साथ अनार बढ़ाएगा आपकी ख़ूबसूरती

दही के साथ मिलाकर तैयार पैक: अगर आपके चेहरे पर स्पॉट्स हैं, तो दही के साथ अनार का पैक लगाएं। इसके लिए सबसे पहले अनार के बीजों को ठीक से पीस लें और फिर उसमें दही मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें, सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से साफ़ कर लें, अप एक दमकता हुआ चेहरा पाएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए और कैसे अनार बढ़ाता है ख़ूबसूरती

अनार और शहद का मास्क: सबसे पहले अनार के बीजों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसे पूरे चेहरे और गले पर सही से अप्लाई करें। चेहरा धोने के बाद आपके चहरे की रंगत और साफ़ हो जाएगी।

Next Story