×

POSITIVE THOUGHT: दूसरों को आपसे हो लगाव तो पहले खुद से करना सीखे प्यार

suman
Published on: 11 July 2018 6:32 AM GMT
POSITIVE THOUGHT: दूसरों को आपसे हो लगाव तो पहले खुद से करना सीखे प्यार
X

जयपुर: जिंदगी बहुत छोटी होती है, इसलिए किसी भी चीज को लेकर चिंता करके इसे जाया ना करें। जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने के लिए खुद से प्यार करना जरुरी होता है। जब खुद से प्यार करते हैं तो अपने लक्ष्यों को पाना आसान हो जाता है। अच्छे समय के साथ बुरे समय में भी खुद से प्यार करना चाहिए। खुद का सम्मान करने से खुश रहने के साथ किसी भी काम को करने के लिए ताकत मिलती है। अगर आपमें आत्म-सम्मान की कमी होती है तो जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसलिए हमेशा खुद से प्यार करना जरुरी होता है। कुछ संकेतों से समझिए आप खुद से प्यार करते हो कि नहीं......

अगर नहीं सोता आपका भी बच्चा, तो फ़ौरन उठाएं ये एक कदम….

*सभी के जीवन में कुछ अच्छी तो कुछ बुरी यादें होती हैं, लेकिन जब हमेशा अपनी असफलताओं के बारे में सोचकर खुद को जज करते रहते हैं तो आत्म-विश्वास कम हो जाता है और खुद से प्यार करना बंद कर देते हैं।

*किसी भी नए काम को शुरु करने के लिए सकारात्मक सोच और आत्म-विश्वास की जरुरत होती है। ताकि उस कार्य को पूरा कर सकें। अगर अपनी क्षमताओं पर शक होता है तो आत्म-विश्वास कम हो जाता है और नकारात्मकता दिमाग में घर कर लेती हैं।

* मनुष्यों में कई सकारात्मक क्वालिटी होती हैं जिसे अहमियत देना बहुत जरुरी होता है। लेकिन कई बार इस सकारात्मकता को महत्व नहीं देते हैं और समझौता कर लेते हैं।

सपने आती है कोई महिला इस तरह तो जानिए भविष्य का क्या है संकेत

*कुछ भी अच्छा कार्य करने के बाद भी खुद को शाबाशी नहीं देते हैं ना ही खुद की सराहना करते गैं। यह सोचते हैं कि इस सफलता के लायक नहीं हैं।

* जब आप दूसरों से अपनी तुलना करते हैं तो यह बात नहीं समझ पाते हैं कि दूसरों से तुलना करके खुद को कम आंक रहे होते हैं।

suman

suman

Next Story