×

WOW: घरेलु नुस्खों को कुछ ऐसे आजमाएं, अब एक ही रात में ऐसे 'पिंपल' को भगाएं

By
Published on: 28 Sep 2016 11:00 AM GMT
WOW: घरेलु नुस्खों को कुछ ऐसे आजमाएं, अब एक ही रात में ऐसे पिंपल को भगाएं
X

pimple

लखनऊ: आजकल बढ़ते पॉल्यूशन के चलते 'पिंपल' की प्रॉब्लम तो आम हो गई है। लोग चाहे कितने ही सुंदर क्यों न हों, एक छोटा सा 'पिंपल' उनकी खूबसूरती में दाग की तरह लगने लगता है। चाहे लड़की हो या लड़का हर कोई आजकल 'पिंपल' की प्रॉब्लम से परेशान है। चेहरे पर निकलने वाले 'पिंपल' से लडकें-लड़कियों को कॉलेज तक मिस करना पड़ता है क्योंकि वो अपना 'पिंपल' वाला चेहरा कॉलेज फ्रेंड्स के सामने नहीं ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं 'पिंपल' ने आजकल लोगों को इतना ज्यादा परेशान कर रखा है कि कुछ लोगों को अपने चेहरे से नफरत सी होने लगती है। कहीं शादी में जाना हो या कहीं घूमने जाना हो, 'पिंपल' वाले चेहरे के साथ 10 बार सोचना पड़ता है। ऐसे लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनसे आप एक रात में ही 'पिंपल' की प्रॉब्लम को काफी हद कम कर सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए एक रात में पिंपल कम करने के टिप्स

ice

आइस थैरेपी: जिन लोगों के चेहरे पर बड़े-बड़े पिम्पल हों या उन्हें इमरजेंसी कहीं जाना हो, तो उन लोगों को रात में सोने से पहले बर्फ को पिंपल की जगह पर हल्‍के हाथों से घिसें। आइस घिसने से पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल हट जाता है। इससे स्किन साफ होने के साथ-साथ रात में सूजन उतर जाती है और सुबह पिंपल दबा हुआ दिखता है।

आगे की स्लाइड में जानिए एक रात में पिंपल को ठीक करने के और टिप्स

toothpaste

सफेद टूथपेस्ट: पिंपल से परेशान रहने वाले लोगों को पिंपल पर सफेद टूथपेस्ट लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए। इससे सूजन कम होगी और पिंपल जल्दी ठीक होगा। इससे सुबह आप आसानी से वहां जा सकते हैं, जहां जाना चाहते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे स्टीम से ठीक होते हैं पिंपल

steamtreatment

स्टीम ट्रीटमेंट: पिंपल को दूर करने के लिए स्टीम ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद है, जो कि स्किन के लिए लाभदायक है। इससे स्किन साफ और मुलायम रहती है। जिन लोगों की स्किन साफ़ रहती है, उन्हें जल्दी पिंपल दोबारा नहीं होते।

आगे की स्लाइड में जानिए पिंपल दूर करने में लहसुन की इम्पोर्टेंस

garlic

लहसुन: लहसुन में कई तरह के एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह चोट हो या घाव, दोनों को भरने में कारगर है। इसी वजह से लहसुन पिंपल में भी काफी फायदेमंद है। लहसुन को 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो दें। इससे पिंपल जल्द खत्म हो जाएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे सेब दूर करता है पिंपल्स को

apple-sirka

सेब का सिरका: पिंपल को दूर करने में सेब का सिरका काफी हेल्प करता है यह पिंपल हटाने में एक जड़ी-बूटी की तरह है। सेब के सिरके को रूई से पानी में मिलाकर मुंह पर पिंपल वाली जगह पर लगाएं। उसके कुछ समय बाद चेहरा धो दें। इससे स्किन में निखार आ जाएगा।

आगे की स्लाइड में जानिए एक रात में अंडे से कैसे ठीक होते हैं पिंपल

egg

अंडा: अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन होता है। जिनके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे तो हटाए ही जा सकते हैं, साथ में पिंपल की प्रॉब्लम भी काफी हद तक कम की जा सकती है। इसके लिए तीन अंडे के सफेद भाग को अच्छे से मिला दें। थोड़ी देर छोड़कर इस पेस्ट को पिंपल पर लगाएं। पेस्ट को 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें और फिर चेहरा धो दें।आपको पिंपल हलके नजर आएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए पिंपल को दूर करने के उपाय

tomato

टमाटर: जिन लोगों को पिंपल की प्रॉब्लम हो, उन्हें टाइम टू टाइम टमाटर के रस को चेहरे पर लगाना चाहिए। हर तीन से चार दिनों में एक बार टमाटर के रस को 1 घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें। चेहरे से डैमेज त्वचा हट जाएगी और पिंपपल भी काफी हद तक कम होने लगेंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पिंपल को ठीक करता है संतरा

orange-peels

संतरे के छिलके: कहते हैं कि संतरे के छिलकों में विटामिन सी होता है, जो कि पिंपल की प्रॉब्लम को दूर करता है। चेहरे को गुनगुने पानी से धोने के बाद पिंपल पर संतरे के छिलके मलें। फिर चेहरे को धो दें।

आगे की स्लाइड में जानिए केले से पिंपल का इलाज

bnana

केले का छिलका: केले के छिलके भी पिंपल को कम करने में हेल्प करते हैं इसके लिए केले के छिलकों को चेहरे पर गोल-गोल घुमाएं। छिलके में मौजूद पार्टिकल्स चेहरे पर लग जाएंगे। चेहरे को 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर मुंह धो लें। ऐसा करने के बाद चेहरा दमक उठेगा।

Next Story