×

देव दीपावली पर जगमगाए वाराणसी के घाट, मॉरीशस के PM बने इस क्षण के साक्षी

aman
By aman
Published on: 14 Nov 2016 1:28 PM GMT
देव दीपावली पर जगमगाए वाराणसी के घाट, मॉरीशस के PM बने इस क्षण के साक्षी
X

देव दीपावली पर जगमगाए वाराणसी के घाट, मॉरीशस के PM बने इस क्षण के साक्षी

वाराणसी/ लखनऊ: काशी में कार्तिक पूर्णिमा की शाम को देव दीपावली मनाने की परंपरा है। देव दीपावली के मौके पर काशी के सभी घाटों पर दीप जलाए जाते हैं। इस मौके पर दशाश्वमेध घाट, सीतला घाट, तुलसी घाट और अस्सी घाट पर महा आरती होती है। वहीँ राजधानी लखनऊ में भी गोमती नदी के घाट पर मनकामेश्‍वर मंदिर की महंत देव्‍या गिरी ने भी देव दीपावली के कार्यक्रम का आयोजन किया। देव दीपावली के मद्देनजर गोमती नदी के घाट को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया। घाट पर दीयों की लड़ियों ने सबका मन मोह लिया।

यहां आकर लगा हम घर लौटे हैं

भैंसासुर घाट पर आयोजित गंगा आरती में इस बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ अपनी पत्नी सरोजनी जगन्नाथ के साथ शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 'हम मॉरीशस में एक तालाब को मां गंगा की तरह पूजते हैं। यहां आकर ऐसा लग रहा है कि हम अपने घर लौट आए हैं। भारत और मॉरीशस की संस्कृति बहुत मिलती है।'

सात किमी तक फैले घाटों पर जलते हैं लाखों दिए

भगवान शिव की नगरी काशी में वैसे तो हर दिन उत्सव का होता है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस शाम सात किलोमीटर तक फैले गंगा घाट के किनारे लाखों दिए जलाए गए। देवदीपावली की शाम को दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट और अस्सी घाट पर महा आरती का आयोजन हुआ। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आए थे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर, देखें तस्वीरें ...

देव दीपावली पर जगमगाए वाराणसी के घाट, मॉरीशस के PM बने इस क्षण के साक्षी

मॉरीशस के पीएम भी पहुंचे

इस बार देव दीपावली में शामिल होने मॉरीशस के पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इस दौरान घाटों पर भीड़ में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए एक दर्जन से ज्यादा कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है। ये मान्यता है कि देव दीपावली की शाम कुछ क्षण के लिए देवता धरती पर आते हैं।

सात किलोमीटर लंबी घाट की श्रृंखला में लाखों दिए टिमटिमाते हैं। इन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग वहां मौजूद होते हैं।

भोजपुरी को दिलाएंगे अंतरराष्ट्रीय दर्जा

इस मौके पर मॉरीशस के पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ ने बताया कि 'भोजपुरी को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए प्रयास चल रहा है। शीघ्र ही मॉरीशस की ओर से यूनेस्को को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसमें भोजपुरी को हेरिटेज सूची में शामिल करने का अनुरोध किया जाएगा।'

ये भी कहा मॉरीशस के पीएम ने

अनिरुद्ध जगन्नाथ सोमवार को कैन्टोमेंट स्थित होटल रमाडा में पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी को बढ़ावा देने के लिए मॉरीशस में काफी काम हो रहा है। स्कूलों में भोजपुरी पढ़ाई जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि भारत में भोजपुरी को नौवीं अनुसूची में शामिल करने के भारत के पीएम और गृहमंत्री से बात करेंगे? इस पर उनका कहना था कि नहीं। यह काम उनका नहीं है। भारत के लोगों को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। धर्म के नाम पर आतंकवाद फैलाने के सवाल पर उनका कहना था कि धर्म जीवन के साथ जुड़ा हुआ है। इसके आधार पर आतंकवाद की बात करना गलत है।

का हाल बा...

इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपनी पत्नी सरोजनी जगन्नाथ के साथ वाराणसी पहुंचे। पत्रकारों से उन्होंने भोजपुरी में ही बात की। उन्होंने सबसे पहले पूछा, का हाल बा। इसके अलावा उन्होंने प्रश्नों के जवाब भी भोजपुरी में ही दिए। उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ तो रोज करते हैं लेकिन देव दीपावली के दिन का विशेष महत्व है। इसलिए वे काशी आए हैं। होटल में नगर के प्रबुद्धजनों ने उनका स्वागत किया।

आगे की स्लाइड्स में देखें देव दीपावली से जुडी अन्य तस्वीरें ...

varanasi-1varanasi-4

देव दीपावली पर जगमगाए वाराणसी के घाट, मॉरीशस के PM बने इस क्षण के साक्षी

varanasi-6

varanasi-7

अगली स्लाइड्स में देखिए लखनऊ में देव दीपावली की खूबसूरत फोटोज

dev-deepawali

dev-deepawali-01

dev-deepawali-02

dev-deepawali-03

dev-deepawali-04

dev-deepawali-05

dev-deepawali-06

moon

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story