×

रमजान में फिरोजाबाद में कैदी रख रहे रोजा, मांग रहे गुनाहों की माफ़ी

shalini
Published on: 17 Jun 2016 10:59 AM GMT
रमजान में फिरोजाबाद में कैदी रख रहे रोजा, मांग रहे गुनाहों की माफ़ी
X

फिरोजाबाद: माह ए रमजान में हर किसी को अपनी गलती सुधारने का मौका मिलता है ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जी हां उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रमजान के इस पवित्र महीने में कैदी रोजा रख रहे हैं। जेल में 100 मुस्लिम बंदी रोजा रखकर खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं। बता दें कि जेल के कैदी पहले दिन से ही रोजे रख रहे हैं। वे पूरे महीने रोजा रखेंगे। कैदी रोजेदारों के लिए जेल प्रशासन की ओर से सहरी और इफ्तार नमाज अदा करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

सहरी और इफ्तार भी करते हैं कैदी

-जेल प्रशासन के अनुसार रोजे रखने वाले सभी कैदी सुबह उठकर सहरी करते हैं

-शाम को निर्धारित समय में इफ्तार कर रोजे खोलते हैं।

-जेल प्रशासन की ओर से इन मुस्लिम कैदियों को ड्राई फ्रूट्स अन्य आहार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

-दिन भर रोजे रखने के बाद वे अपने बैरक में इफ्तार करते हैं।

-इस पाक महीने में कैदी नमाज पढ़कर खुदा की इबादत में जुटे हुए हैं।

क्या कहना है जेल अधीक्षक पीएन पांडेय का

-इस संबंध में जिला जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जेल प्रशासन मुस्लिम रोजदारो के लिए नमाज के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है।

-ताकि उनके रोजे में सहूलियत हो

-इसके लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।

shalini

shalini

Next Story