×

OMG: प्रियंका के 5 मिनट के परफॉर्मेंस की फीस सुनकर उड़ जाएंगे सबके होश

suman
Published on: 16 Dec 2017 2:40 AM GMT
OMG: प्रियंका के 5 मिनट के परफॉर्मेंस की फीस सुनकर उड़ जाएंगे सबके होश
X

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर हैं कि प्रियंका जी सिने अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आ रही हैं। वे इस अवॉर्ड में परफॉर्मेंस के लिए पर मिनिट 1 करोड़ रु. चार्ज कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका जी सिने अवॉर्ड में लगभग 5 मिनिट की परफॉर्मेंस देंगी। ऐसे में देखा जाए तो इस 5मिनिट के डांस के लिए वे 5 करोड़ रु. की मोटी राशि देंगी। बता दें, जी सिने ही एक ऐसा अवॉर्ड है जिसमें वे पार्टिसिपेट करेंगी।

यह भी पढ़ें...विराट-अनुष्का ने शादी को रखा था सीक्रेट, अब तस्वीरों को बेचकर करेंगे ये काम

प्रियंका इन दिनों अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म इज नॉट इट रोमांटिक('Isn't It Romantic') और ए किड लाइक जैक( 'A Kid Like Jake') की शूटिंग कर रही हैं। जी सिने अवॉर्ड 2018 में कई बड़े स्टार्स शामिल होंगे। इस दौरान रनवीर सिंह, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, भूमि पेडनेकर भी परफॉर्मेंस देंगे। शाहिद ने अवॉर्ड शो के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है। वे इस बार बॉलीवुड के रॉकस्टार्स को ट्रीब्यूट देंगे।

खबरों के अनुसार ऑर्गनाइजर्स ये बात जानते हैं कि इस इवेंट पर प्रियंका का परफॉरमेंस सबसे खास होगा क्योंकि वो अपने देश में पूरे दो साल के बाद परफॉर्म कर रही हैं। आगे बताया गया प्रियंका ने यहां अपना आखरी परफॉरमेंस ‘प्रोड्यूसर गिल्ड अवार्ड्स 2016’ में दिया था. इसलिए अब टीम ने मिलकर एक रूटीन प्लान किया है जो इस अवार्ड का हाईलाइट होगा. यहां वो अपने हिट गानों के मेडली सॉन्ग्स पर परफॉर्म करेंगी।”

यह भी पढ़ें...प्रियंका को इंस्टाग्राम ने किया है सम्मानित, लेकिन अब भी है दीपिका से पीछे

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ये पहली बार नहीं है जब ऑर्गनाइजर्स ने प्रियंका के जरिए कमाई करने की कोशिश की है। पिछले साल न्यूयॉर्क में आयोजित आइफा अवार्ड्स में भी प्रियंका को परफॉर्म करने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन लास्ट मोमेंट पर प्रियंका ने प्लान चेंज कर दिया, क्योंकि इस शो के ऑर्गनाइजर्स प्रियंका को उनके मुताबिक फीस नहीं दे पाए। प्रियंका इस समय हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसी के साथ वो अपने एड शूट्स और फिर प्रोडक्शन हाउस का भी काम देख रही हैं। इन सब के चलते प्रियंका काफी बिजी रहती हैं और ऐसे में अपनी डिमांड के चलते रेट्स बढ़ा देना किसी भी सेलेब्रिटी के लिए आम बात है।

suman

suman

Next Story