×

गैलेरी: निक के साथ इनसे भी मिली बर्थडे से एक दिन पहले प्रियंका,फूल नहीं ये है इनकी

suman
Published on: 18 July 2018 9:21 AM GMT
गैलेरी: निक के साथ इनसे भी मिली बर्थडे से एक दिन पहले प्रियंका,फूल नहीं ये है इनकी
X

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना 36वां जन्मदिन सैलिब्रेट कर रही है। बर्थडे से एक दिन पहले प्रियंका बॉयफ्रेंड निक जोनस और परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताते दिखीं।अपने जन्मदिन से एक दिन पहले प्रियंका निक, उनके भाई जोई और केविन के साथ दिखीं।

जोई की मंगेतर एवं ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ की अदाकारा सोफी टर्नर भी इस मौके पर मौजूद थी। इस सभी सितारों ने ‘रिट्ज कसिनो’ जाने से पहले वे लंदन के ‘34 मेफेयर’ में डिनर किया।

इससे पहले प्रियंका ने हाल ही में निक के एक रिश्तेदार की शादी में उनके परिवार वालों से मुलाकात की थी।इसके बाद प्रियंका निक को लेकर इंडिया आई थीं। यहां पर प्रियंका ने निक की मुलाकात बॉलीवुड के कई सितारों सहित अपने परिवार से उनकी मुलाकात कराई।

वो क्या चीज है जो प्रियंका चोपड़ा को बेहद खुश कर सकती है. कुछ समय पहले एक मैगजीन से बात करते हुए प्रियंका ने खुद बताया था कि उन्हें कैसे इम्पेस किया जा सकता है. प्रियंका ने कहा कि उन्हें चॉकलेट्स और फूल बिल्कुल पसंद नहीं हैं. अगर कोई उन्हें इंप्रेस करना चाहता है तो उन्हें इस सब की जगह कुछ लिखकर सरप्राइज करना चाहिए. कुछ रोमांटिक और दिल से लिखा हुआ एक पेपर उन्हें फूलों और चॉकलेट्स से ज्यादा इंप्रेस करता है

suman

suman

Next Story