×

मेरठ में हो रहा सेना पर पत्थर बरसाने वालों का विरोध, कश्मीरियों यूपी छोड़ो वरना...

By
Published on: 21 April 2017 3:48 AM GMT
मेरठ में हो रहा सेना पर पत्थर बरसाने वालों का विरोध, कश्मीरियों यूपी छोड़ो वरना...
X

मेरठ

मेरठ: भारतीय सेना पर पत्थर मारने वाले कश्मीरियों का बहि​ष्कार, कश्मीरी उत्तर प्रदेश छोडो वर्ना.. ये पोस्टर मेरठ के कई स्थानों पर यूपी नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी द्वारा लगाए गए हैं। इस संबध में अमित जानी का कहना है कि जो सेना का अपमान करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

देखिए क्या बोले अमित जानी

-ये पोस्टर अमित जानी की ओर से लगाए गए हैं। इस मामले में उनसे बात की गई तो उन्होंने खुद कहा है कि जो सेना का अपमान करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

-उन्होंने कहा है कि पत्थरबाजों का समर्थन करने वालों का विरोध होना चाहिए।

-यहां कश्मीरी रह रहे हैं और पूरे सम्मान से रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान के गुण गाते हैं।

-उन्हें यहां रहना है, तो पत्थरबाजों का विरोध करना चाहिए। यहां रहना, तो वंदेमातरम कहना होगा।

-उन्होंने कहा कि जल्द ही एक जन जागरण यात्रा निकली जाएगी।

-जिसमें लोगों को इनके बहिष्कार के लिए जागरूक किया जाएगा।

-नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष पहले भी बयानबाजी देने में सुर्खियों में रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए पत्थरबाजों के विरोध में लगे पोस्टर

Next Story