×

फैंस निकाल रहे दिल के अरमान, जमकर ट्रेंड हो रहा #प्यार_का_नाम_शाहरुख़_खान

By
Published on: 1 Nov 2017 5:55 AM GMT
फैंस निकाल रहे दिल के अरमान, जमकर ट्रेंड हो रहा #प्यार_का_नाम_शाहरुख़_खान
X

मुंबई: बॉलीवुड में जब भी रोमांस का नाम आता है, तो सबसे पहले डीडीएलजे के पीले-पीले सरसों के खेत और उसमें एक-दूसरे के गले में लिपटे शाहरुख खान और काजोल की याद आती है। जी हां, फर्श से अर्श तक का सफर तय करके बॉलीवुड की बुलंदियों तक पहुंचने वाले शाहरुख खान को आज कौन नहीं जानता है?

शाहरुख़ खान को ‘बॉलीवुड का बादशाह’ भी कहा जाता है। टेलीविजन पर आने वाले सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान आज बॉलीवुड के बादशाह हैं। 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगे।

जिस शाहरुख खान के रोमांटिक अंदाज की फिल्मी हस्तियां ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की लड़कियां दीवानी हैं। फैंस में उनकी दीवानगी इतनी ज्यादा है कि एक दिन पहले ही सोशल मीडिया में #प्यार_का_नाम_शाहरुख़_खान ट्रेंड कर रहा है। उनके फैंस शाहरुख़ से जुड़ी यादें और उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

















Next Story