×

SHOCKING: रणवीर-दीपिका का होगा ब्रेकअप, करण जौहर ने किया खुलासा

suman
Published on: 18 March 2018 6:51 AM GMT
SHOCKING: रणवीर-दीपिका का होगा ब्रेकअप, करण जौहर ने किया खुलासा
X

मुंबई: निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने रणवीर-दीपिका के रिलेशन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसकी वजह से रणवीर-दीपिका के फैन्स में हलचल मच गई है। करण जौहर ने हाल ही में एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप हो सकता है यही नहीं करण ने दोनों के ब्रेकअप की वजह भी बताई है। करण जौहर इन दिनों आरजे बन चुके हैं कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने शो में रिवर्स रैपिट फायर की शुरूआत की है। यहा कॉलर करण से सवाल करते हैं और करण उनके सवालों का जवाब देते हैं।

यह पढ़ें...ऐश्वर्या के लिए रेखा की फीलिंग्स, लिखा- इमोशनल लेटर, कही बिग बी तो नहीं वजह?

हाल ही में इस शो में करण जौहर से एक कॉलर ने ऐसा सवाल पूछा जिससे वह मुश्किल में पड़ गए। दरअसल एक कॉलर ने करण से पूछा कि बॉलीवुड के किस कपल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है? इस सवाल का जबाब देते हुए कहा कि रणवीर और दीपिका का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। करण ने दोनों के ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा कि दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि उनको हमेशा एक दूसरे की जरूरत होती है लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण यह मुश्किल हो जाता है।

यह पढ़ें...अलग जोड़ी, हटकर अंदाज, इस शो में अपने तेवर से फीवर दिलाने आ रही है लारा दत्ता

ऐसी चर्चा थी कि रणवीर और दीपिका जल्द शादी कर सकते हैं। यही नहीं, रणवीर के दीपिका के परिजनों से मुलाकात करने की भी खबरे सामने आई थी। रणवीर और दीपिका अक्सर अलग-अलग मौकों पर एकसाथ नजर आते रहते हैं। रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर ने इस फिल्म में दीपिका को कास्ट करने के लिए रोहित शेट्टी से गुहार लगाई है। जिससे ये साफ हो जाता है कि दोनो एक दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।

suman

suman

Next Story