×

फिनलैंड से आया रियल सेंटा ताजमहल घूमने, किसी ने खींची फोटो तो किसी को मिला गिफ्ट

By
Published on: 6 Dec 2016 10:32 AM GMT
फिनलैंड से आया रियल सेंटा ताजमहल घूमने, किसी ने खींची फोटो तो किसी को मिला गिफ्ट
X

santa clause

आगरा: हर किसी की नजरें बस उसी पर टिक सी गई थी, लोग चाहकर भी अपनी निगाहें उसके ऊपर से हटा नहीं पा रहे थे। उसे न केवल बच्चे देख रहे थे बल्कि बड़े-बूढ़े भी उसी को देख रहे थे। नहीं, नहीं हम किसी हीरो या हीरोइन की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मोहब्बत की मिसाल ताजमहल का दीदार करने पहुंचे रियल सेंटा क्लाज की। जैसे ही यह सेंटा क्लाज ताजमहल देखने को पहुंचा, तो बच्चों को यकीन नहीं हुआ कि अभी तो 25 दिसंबर में टाइम है, सेंटा क्लाज इतनी जल्दी कैसे आ सकता है? पर लोगों को तब यकीन हो गया, जब सेंटा क्लाज ने लोगों को गिफ्ट्स भी दिए।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे सेंटा क्लाज ने की मस्ती

senta-clause1

बता दें कि यह सेंटा क्लाज नकली नहीं बल्कि असली वाला है और यह फिनलैंड से इंडियन टूर पर आया था। ताजमहल में उसके टूर का अंतिम अंतिम पड़ाव था। ताजमहल देखने आए सेंटा ने ताजमहल देखने को खूबसूरत अनुभव बताया और कहा कि यह ख़ुशी की बात है कि मैं ताजमहल देख पाया। यह सेंटा क्लाज काफी खूबसूरत लग रहा था। उसकी लंबी-लंबी करली बालों वाली दाढ़ी और लाल रंग की ड्रेस लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रही थी।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे लोगों ने सेंटा के साथ खिंवाई तस्वीरें...

santa-clause

इस मौके पर सेंटा क्लाज ने इंडियंस को क्रिसमस का मैसेज देते हुए कहा कि इस क्रिसमस सभी खुश रहें और सभी को 'मेरी क्रिसमस'।

ताजमहल देखने आए रियल सेंटा के साथ फिनलैंड एम्बेसी की दो महिलाएं और एक पुरुष भी था। सभी ने ताजमहल को अलग-अलग कोनों से निहारा और जमकर फ़ोटो खिंचवाए। सेंटा क्लाज ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की।

आगे की स्लाइड में देखिए ,सेंटा के साथ लोगों के यादगार पल...

santa

पहले तो ताजमहल पर रियल सेंटा को बहुत लोग नकली सेंटा समझ रहे थे और उन्हें लग रहा था कि यह कोई प्रमोशनल इवेंट है। पर जब लोगों को पता चला कि यह रियल सेंटा क्लाज है, तो उनमें उसके साथ फोटो लेने की इच्छा बढ़ गई। इस मौके पर रियल सेंटा क्लाज भी काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने सबको जमकर प्यार दिया।

Next Story