×

Fashion : वैलेंटाइन डे से पहले रेड कलर की डिमांड बढ़ी

seema
Published on: 2 Feb 2018 7:52 AM GMT
Fashion : वैलेंटाइन डे से पहले रेड कलर की डिमांड बढ़ी
X

लखनऊ। वैसे तो वैलेंटाइन डे और इसके आसपास ही रेड ड्रेस का फैशन होता है, लेकिन इस बार वैलेंटाइन से पहले ही रेड कलर की डिमांड है। ऐसे में आप रेड पैंट सूट पहन सकती हैं। आजकल एक ही रंग के टॉप और बॉटम ट्रेंड में है। यदि आप पूरा लाल आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं तो पिंक, रेड व येलो का कॉम्बिनेशन आजमा सकती हैं। ब्लैक रेड का कॉम्बिनेशन भी हर बॉडी पर अच्छा लगता है। इसके साथ कई अन्य ड्रेस इस बार फैशन के गलियारे में हैं। जानते हैं इनके बारे में-

रेड टॉप

सर्दी जाने की तैयारी में है। ऐसे में सर्दी में जहां रेड स्वेटर फैशन की डिमांड में थे वहीं अब रेड टॉप डिमांड में आ गए हैं। इनमें प्रिंटेड और नान प्रिंटेड भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। गुलाबी ठंड होने के कारण ये फुल स्लीव्ज में हूड के साथ पसंद किए जा रहे हैं। कुछ गल्र्स तो इसे वन पीस में भी आजमा रही हैं।

यह भी पढ़ें : फैशन के गलियारे में एनिमल प्रिंट का नया रूप, ग्रे कलर की ज्यादा डिमांड

रेड एसेसरीज का चलन

यदि ड्रेस के साथ लाल रंग नहीं चाहिए तो आप बैग, शूज या हेयर एसेसरीज के साथ भी लाल रंग को हाईलाइट कर सकती हैं। इसके अलावा लाल रंग की हाई हील, बेल्ट व क्लच भी आपको खास लुक देंगे या फिर आप स्कार्फ भी रेड पहन सकती हैं। अगर आपको वेस्टर्न नहीं पहनना हो तो अनारकली ड्रेस भी लाल रंग में अच्छी रहेगी। क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो और लॉन्ग श्रग भी पहना जा सकता है। यह काफी अच्छा लुक लगता है। इसमें आप खिली-खिली नजर आएंगी।

स्वेट जैकेट

अब ठंड हल्की हो रही है। ऐसे में आप सुर्ख लाल रंग की स्वेट जैकेट किसी कोई क्रॉप टॉप या टीशर्ट से मैच कर पहन सकती हैं। जैकेट काली डेनिम या लैगिंग्स के साथ अच्छी लगेगी। जिप वाले जैकेट्स चलन में हैं, लेकिन इसके साथ ओपन जिप भी पहनिए। हेयरस्टाइल ऐसा हो, जो जैकेट से बाहर भी नजर आए। लाल लिपिस्टिक इस लुक को और बेहतर बनाएगी।

लाल रंग का स्कार्फ

स्कूल गोइंग गल्र्स लाल रंग के स्कार्फ या मफलर यूज में ले सकती हैं। इसे आप काली ड्रेस के साथ पहन सकती हैं और लाल रंग का जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ लाइट कलर फुटवियर पहनें। लड़कियां सदाबहार ब्लैक कलर भी पहन सकती हैं।

ट्रेंडी पोंचो

अगर किसी के पास समय की समस्या है और जल्दी तैयार होनाचाहती हैं तो रेड पोंचो पहन सकती हैं। यह आसानी से पहना जा सकने वाला परिधान है, जिसे आप गले में पहना जाता है। इसे आप डेनिम, लैगिंग्स या फिर प्लाजो के साथ भी पहन सकती हैं। इसके साथ बाल खुले रखें और लाल रंग के बड़ी ईयररिंग्स पहनें। साथ में लाल रंग का क्लच भी रखा जा सकता है। यह आपके लुक को और आकर्षक बना सकता है।

किड्स में जैकेट विद हुड

इन दिनों डिजाइनर्स किड्स के लिए भी रेड कलर बाजार में लाएं हैं। इनमें टोडलर्स से लेकर टीनएजर्स तक के लिए इस तरह की जैकेट पसंद की जा सकती हैं, जो हुड के साथ हों और रिवर्सिबल हों। बच्चों के लिए कई तरह के जैकेट्स के साथ वूलेन और कॉर्टन टीशर्ट भी बाजार में उपलब्ध हैं। अगर मम्मी किसी पार्टी या खास जगह जा रही हैं तो अपने रेड से इन्हें भी मैच करा सकती हैं।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story