एनिवर्सिरी पर सानिया को मिला पद्म भूषण, टि्वटर पर शेयर की SELFIE

Admin
Published on: 12 April 2016 10:56 AM GMT
एनिवर्सिरी पर सानिया को मिला पद्म भूषण, टि्वटर पर शेयर की SELFIE
X

नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 12 अप्रैल का दिन उनके लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि इसी दिन उनकी मैरिज एनिवर्सिरी भी है। उन्हें इससे पहले खेल रत्न और पद्म श्री अवॉर्ड मिल चुका है। अवॉर्ड मिलने के बाद सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर एक सेल्फी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इसके लिए सभी का शुक्रिया। सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल, 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था।

Admin

Admin

Next Story