×

HEALTH: जम्हाई से है परेशान तो करें उसका कुछ इस तरह निदान

suman
Published on: 10 Sep 2017 9:44 AM GMT
HEALTH: जम्हाई से है परेशान तो करें उसका कुछ इस तरह निदान
X

जयपुर: वैसे तो जम्हाई लेना एक सामान्य है। कई बार ऑफिस में जम्हाई लेना मुसीबत बन सकता है। ऑफिस में नींद और आलस तो आता ही है साथ में बॉस को भी पता चल सकता है कि मन काम में नहीं लग रहा है। कुछ तरीके अपनाकर जम्हाई को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर तब भी जम्हाई कंट्रोल नहीं होती है, तो डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। ज्यादा जम्हाई आना किसी बड़ी बीमारी का लक्षण भी होता है। क्यों आती है आपको जम्हाई....

यह भी पढ़ें...अपनाएं ये लाइफ स्टाइल, बुढ़ापे में भी रहेंगे हेल्दी एंड WISE

जम्हाई आने के पीछे कई बार बड़ी बीमारी भी देखने को मिलती है। जम्हाई लिवर में खराबी होने का कारण भी हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और थॉयरॉइड की समस्या भी ज्यादा जम्हाई लेने वाले लोगों में देखी गई है।ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा होने के कारण भी आपको जम्हाई आती है। काम के बारे में अधिक सोचते हैं और पूरे समय जम्हाई लेते रहते हैं। ऑफिस में हमारे आसपास हमारे साथियों में से कोई न कोई जम्हाई लेता है। उनको देखकर भी जम्हाई आती है। जो लोग ज्यादा जम्हाई लेते है तो कोशिश करे कि उन से दूर बैठे।

यह भी पढ़ें...हमसफर में देखती है लड़कियां ये क्वालिटी, लड़के रखें इसका ध्यान

कुछ इस तरह से आप जम्हाई को कंट्रोल कर सकते हैं। वैसे तो सभी को कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन अगर आप को जम्हाई लेने की आदत है तो ज्यादा पानी पीना चाहिए।पानी ज्यादा पीना से जम्हाई कम आती है।

जम्हाई ज्यादा आ रही है तो खुले इलाको में आप घूमकर आ सकते हैं। इससे फ्रेश महसूस करेंगे। साथ ही शरीर में जो ऑक्सीजन की कमी हो रही थी वो भी खत्म हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें...जानिए खर्राटे से जुड़ी बात, जो कराते हैं हसबैंड-वाइफ में तलाक

अगर किसी मीटिंग में जाना है तो कोशिश करें अपने दिमाग को ठंडा रखने की। दिमाग में गर्मी बढ़ने के साथ जम्हाई भी बढ़ जाती है।

जम्हाई बढ़ने का कारण गलत डाइट भी होती है। ज्यादा तेल और मसाले-दार खाना न खाएं। ऐसे में आप फलों को डाइट में शामिल करें। जिसमें खीरा और तरबूज आपके लिए बेहतर विकल्प होंगे।

suman

suman

Next Story