×

OH NO: शाहरूख ने जब मुकेश अंबानी के बेटे पूछा फर्स्ट सैलेरी तो अनंत ने दिया ऐसा जवाब

suman
Published on: 27 Dec 2017 5:28 AM GMT
OH NO: शाहरूख ने जब मुकेश अंबानी के बेटे पूछा फर्स्ट सैलेरी तो अनंत ने दिया ऐसा जवाब
X

मुंबई: देश के सबसे अमीर व्यवसायी मुकेश अंबानी के बच्चे बहुत बचपन से ही ऐशो-आराम की जिंदगी बसर करते होंगे। उन्हें तो नौकरी करने की ही जरूरत नहीं पड़ी होगी। ऐसी धारणा आम लोगों में बनी हुई हैं। लेकिन, हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्री की स्थापना के 40वें समारोह के मौके पर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ हैरान करने वाले राज बॉलीबुड किंग शाहरुख खान के साथ शेयर किए।

यह पढ़ें...सलमान के बर्थडे से पहले ही खान परिवार में जश्न, देखें बहन अर्पिता की पार्टी में स्टार्स

शाहरुख इस भव्य समारोह में इवेंट को होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनंत अंबानी से मजाकिया अंदाज में कई सवाल किए। इसके जवाब भी अनंत ने उसी अंदाज में दिए। स्टेज पर संक्षिप्त बातचीत में शाहरुख ने पहले तो अपनी फर्स्ट सैलरी का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें तो सिर्फ 50 रुपये मिले थे। इसके बाद उन्होंने अनंत अंबानी से उनकी पहली सैलरी से जुड़ा सवाल दाग दिया।

यह पढ़ें...52 के हुए सलमान, उनकी फिल्में होती है ब्लॉकबस्टर, जानिए इनसे जुड़ी बातें

इस सवाल को सुनने के बाद अनंत ने जो जवाब दिया, उसको सुनकर समारोह में बैठे सभी लोगों के हंसते-हंसते पेट में बल पड़ गए। अनंत ने अपने उत्तर में कहा- 'आप रहने दीजिए। अगर मैंने अपनी पहली सैलरी बता दी तो आप थोड़े शर्मसार हो जाएंगे।' इसके बाद तो शाहरुख ही नहीं सारी ऑडियंस खिलखिला कर हंस दी। इस दौरान अनंत ने रिलांयस इंडस्ट्री की सफलता का राज भी शेयर किया। उन्होंने कहा- 'हम रिलांयस में सभी चीजें बहुत ही साधारण रखते हैं। योग्यता को प्राथमिकता देते हुए लीडरशीप को बढ़ावा देते हैं। इनोवेशन को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।'

suman

suman

Next Story