×

OMG: सवा 5 फिट की महिला घट कर रह गई है 2 फिट की, जानें क्या है सच्चाई?

By
Published on: 28 Sep 2016 11:28 AM GMT
OMG: सवा 5 फिट की महिला घट कर रह गई है 2 फिट की, जानें क्या है सच्चाई?
X

shanti devi

कानपुर: आपको कैसा लगेगा यह जानकर कि सवा पांच फिट की बुजुर्ग महिला की लंबाई अब घट कर महज दो फिट रह गई है। अरे यह कोई जादू नहीं बल्कि एक 'आस्टियोपोरोसिस' नाम की घटक बीमारी है, जिसमें शरीर की लंबाई तेजी से घटती चली जाती है। महिला के परिजनों ने उनका कई नामी डाक्टरों से इलाज कराया, लेकिन वृद्ध होने के कारण अब दवा भी फायदा नहीं कर रही है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है पूरा मामला

shanti-devi2

करीब 25 साल पहले हुआ एक हादसा कानपुर के धरऊ गांव की शांति देवी के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। हादसे में शांति देवी के जख्म तो ठीक हो गए। लेकिन जख्म ठीक होने के बाद अस्पताल से लौटी शांति देवी का कद अचानक घटने लगा। शुरू में घर वालों ने गौर नहीं किया। लेकिन वक्त गुजरने के साथ जब उबकी लंबाई तेजी से घटी, तो सबका ध्यान गया। अजब तरह की बीमारी लगने के बाद डॉक्टरों के यहां दौड़ लगाई गई, तो भी बात नहीं बनी। एक तरफ इलाज तो शुरू रहा। लेकिन दूसरी तरफ उनका कद घटना जारी रहा। कभीकभी सवा पांच फीट की रहीं शांति देवी की लंबाई अब महज दो फीट रह गई है।

आगे की स्लाइड में जानिए शांति देवी की इस बीमारी से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें

shanti devi

60 साल की शांति देवी चल-फिर नहीं पाती हैं। छोटे बच्चों के लेटने वाला 'खटोला' उनका ड्राइंग रूम भी है और लिविंग रूम भी। उनकी सारी जरूरतें 'खटोले' पर ही पूरी होती हैं। ऐसा उनके साथ अजीब तरह की बीमारी के कारण हुआ। उनके परिवार वाले बताते हैं कि करीब 25 साल पहले घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। घर के बाकी लोगों की तरह शांति देवी भी मदद कर रही थीं। इसी दौरान छप्पर की एक धन्नी सरकी, फिर पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर आ गिरा। वह बुरी तरह घायल हो गईं। पति गंगाचरण कुशवाहा तथा अन्य लोग हॉस्पिटल ले गए। कुछ दिनों बाद जब वह ठीक हुई, तो उन्हें घर ले आए।

आगे की स्लाइड में जानिए आगे क्या हुआ शांति देवी के साथ

shanti-devi4

शांति देवी के बेटे विमलेश ने बताया कि करीब तीन महीने बाद उन्होंने शरीर की पूरी हड्डियों में दर्द की शिकायत की। डॉक्टर को दिखाया, तो दवा दे दी। कुछ समय बाद शांति देवी के कद में कमी आनी शुरू हो गई। चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हुई। फिर डॉक्टर को दिखाया, तो जांचें हुईं। दवा भी हुई मगर फायदा नहीं हुआ। एक शहर से दूसरे शहर के डॉक्टरों के यहां दौड़ लगाती रहीं, मगर लंबाई घटनी कम नहीं हुई। कुछ सालों में ही शांति देवी की लंबाई डेढ़ फीट कम हो गई। फायदा नहीं होने पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। थक-हार कर घर के लोग बैठ गए। अब शांति देवी की लंबाई केवल दो फीट बची है। कद में थोड़ी-थोड़ी कमी अभी भी आ रही है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है डॉक्टर्स का कहना

shanti devi

जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह बीमारी 'आस्टियोपोरोसिस' नाम से जानी जाती है। महिलाओं में एस्ट्रोजेन हारमोन की कमी से यह रोग होता है। उन्होंने बताया कि शांति देवी का केस उनके सामने आ चुका है। उन्हें बोर्न कर्विंग के कारण दिक्कत है। कुछ समय बाद कद घटना बंद हो जाएगा।

Next Story