×

लड़कियों के EYEBROWS में छिपे हैं कई राज, जानकर हो जाएंगे हैरान

Newstrack
Published on: 23 May 2016 10:34 AM GMT
लड़कियों के EYEBROWS में छिपे हैं कई राज, जानकर हो जाएंगे हैरान
X

लखनऊ: अक्सर लोग कहते हैं आंखों से इंसान की शख्सियत झलकती है। इसके चलते अगर आईब्रो को चेहरे का फ्रेम कहें तो गलत नहीं होगा। इसका सही शेप ना सिर्फ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं, साथ ही ये आपके बारे में भी काफी कुछ कह जाती है। आइब्रो के शेप बहुत कुछ कह जाते है। शायद यही कारण है कि लड़किया अपनी आईब्रो के शेप पर ज्यादा ध्यान देती हैं।

----

यह भी पढ़ें...गर्मियों में नहीं आएगी पसीने की बदबू, अगर शामिल करेंगे रूटीन में दही

सब लड़कियों को अलग-अलग शेप की आईब्रो पसंद होती हैं, लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की आखिर ऐसा क्यों है। नहीं ना, तो जान लीजिए कि आपकी पर्सेनेलिटी से जुड़े कई राज खोल देती है आपकी आईब्रो की शेप।

shradha-kapoor-eye

स्लाइट ऐंगल आईब्रोज

इस तरह की आईब्रो वाली लड़कियां वैसे तो बहुत हंसमुख और मजाकिया किस्म की होती हैं। जिसके चलते लोग इनसे दोस्ती करना ज्यादा ही पसंद करते हैं, लेकिन प्यार के मामले में ये थोड़ा संभलकर ही कोई स्टेप उठाती हैं। अन्य मामलों में एकदम बिंदास और निडर होकर रहती हैं।

sonakhshi-sinha

यह भी पढ़ें...गोरे रंग का ख्याल रख लो तुम, नहीं तो कुछ दिन में ये ढल जाएगा

स्ट्रेट ऐंगल आईब्रोज

ऐसी आईब्रो वाली लड़कियों में आत्मविश्वास कूट-कूट के भरा होता है। ये स्वभाव से तो मजाकिया होती हैं, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी बहुत खुश रखती हैं। अगर ये कहा जाए कि इनकी नीयत एकदम साफ और वफादार होती है तो गलत नहीं होगा।

anushka-sharma

स्ट्रेट कर्व आईब्रोज

जिन लड़कियों की ऐसी आईब्रो होती है वो जिंदादिल होने के साथ-साथ बहुत प्यारी भी होती है। ये ना तो ज्यादा तनाव में रहना पसंद करती है और ना किसी तरह की बातों को दिल से लगाकर रखती हैं। साथ ही भरोसेमंद होने के साथ-साथ काम को लेकर इनमें एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है।

ALLIA-BHAT

सीधी आईब्रोज

इस तरह की आईब्रो वाली लड़कियों का जिंदगी के प्रति रवैया बहुत पॉजीटिव होता है। ये इतनी ज्यादा उत्साही होती हैं कि प्यार के मामले में भी सबसे जल्दी इजहार करने से भी नहीं हिचकती। ये लोगों को बाहरी खूबसूरती देखकर ही जज कर लेती हैं। साथ ही काम के मामले में भी बहुत मेहनती होती हैं।

eye-b

यह भी पढ़ें...खूबसूरती बढ़ाएं, वजन घटाएं, पढ़ें अखरोट के फायदेमंद हेल्थ टिप्स

हाई आर्च आईब्रोज

ऐसी आईब्रो वाली लड़कियां हर चीज को जानने वाली होती है, जो अपने आस-पास की सुंदरता को भी काफी बारीकी से परखती हैं। उनकी एकदम पारखी नजर होती है। जिससे वो काफी स्पेशल बन जाती हैं। उनकी हाजिर जवाबी का तो खैर जवाब है ही नहीं, लेकिन इनको चीजों के बारे में काफी ज्यादा जानने का शौक होता है। साथ ही ये अपने प्यार का इजहार भी जल्दी नहीं करती।

deepika-padukone

मीडियम आर्च आईब्रोज

जिनकी ऐसी आईब्रो होती है वो लड़कियां एकदम शांत मिजाज की तो होती ही हैं। साथ ही उनके दोस्त भी बहुत अच्छे होते हैं। वैसे इस तरह के इंसान एकदम मजेदार और दिलचस्प किस्म के होते हैं। इन्हें एडवेंचर ज्यादा पसंद होता है। दिल से तो ये इंसान एकदम निडर रहते हैं, लेकिन प्यार के मामले में थोड़े स्लो होती हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story