×

VIDEO: जम्मू-शिमला में बर्फबारी, दिल्ली में हुई बारिश से यूपी में बढ़े सर्दी के आसार

suman
Published on: 7 Jan 2017 6:26 AM GMT
VIDEO: जम्मू-शिमला में बर्फबारी, दिल्ली में हुई बारिश से यूपी में बढ़े सर्दी के आसार
X

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के बाद दिल्ली एनसीआर में भी शनिवार सुबह से रुक रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर में बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं। अब जल्द ही यूपी में भी ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए मध्यम खतरे की बर्फबारी की चेतावनी दी गई है और लोगों को सलाह दी गई है कि जोखिम वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं।

आगे पढ़ें बर्फबारी और तापमान में कैसे आएगी अभी और गिरावट....

हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन केंद्र ने कहा है कि मध्यम खतरे की चेतावनी जम्मू कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, किश्तवाड़, राजौरी, डोडा, पुंछ और रियासी जिलों के लिए अगले 24 घंटे के लिए जारी की है जो हिमस्खलन जोखिम वाला क्षेत्र हैं।

पूरी कश्मीर घाटी भारी बर्फबारी हो रही है जिसके चलते घाटी का सम्पर्क बाकी देश के कट गया है। बिजली काट दी गई है सड़कों से बर्फ नहीं हटने के चलते यातायात भी प्रभावित है।

आगे पढ़ें बर्फबारी और तापमान में कैसे आएगी अभी और गिरावट....

इसी स्तर की चेतावनी हिमाचल प्रदेश के चंबा, लाहौल और स्पीति जिलों के लिए भी जारी की गई है।हिमाचल में भारी बर्फबारी, शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चम्बा और कुल्लू में बिछी बर्फ की सफेद चादर, कई जगहों पर पर्यटकों की फंसने की भी खबर है।

आगे पढ़ें बर्फबारी और तापमान में कैसे आएगी अभी और गिरावट....

कश्मीर विश्वविद्यालय ने घाटी में बर्फबारी के मद्देनजर शनिवार-विवार को आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जम्मू में शुक्रवार से मौसम खराब बना हुआ है। खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। माता वैष्णों देवी के मंदिर के आसपास भी बर्फबारी हुई है। जम्मू में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है।

आगे की स्लाइड में देखें वीडियो ...

suman

suman

Next Story