×

अगर करना है गर्ल्स के दिलों पर राज तो ब्वॉयज अपनाएं ये BEAUTY TIPS

Admin
Published on: 5 April 2016 11:42 AM GMT
अगर करना है गर्ल्स के दिलों पर राज तो ब्वॉयज अपनाएं ये BEAUTY TIPS
X

लखनऊ: सुंदर दिखना अब केवल महिलाओं के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, बल्कि आज के पुरुष भी सुंदरता की इस दौड़ में शामिल हो गए है। इसका अंदाजा मेंस पार्लर की बढ़ती हुई तदाद को देखकर लगायाा जा सकता है। जमाने के साथ पुरुषों के लिए भी सुंदरता के मायने बदले है। जॉन अब्राहम, रितिक रोशन, सैफ अली खान और सलमान खान की तर्ज पर आज के युवा भी अपने को अपडेट और हैंडसम दिखाने में लगे रहते है। अब ब्वॉयज भी अपने स्कीन टोन के साथ टोनर, मॉइश्चराइजर, नरीशिंग क्रीम, सनस्क्रीन, ऑफ्टर शेव क्रीम और लोशन, हेयर क्रीम और हेयर जेल की भी जानकारी रखते हैं। कुछ टिप्स को आजमा कर ब्वॉयज भी गर्ल्स के दिलों पर राज कर सकते है।

hhhhhhhhhh

डेड स्कीन को करें बाहर

अपने चेहरे को रोज क्लींजर से चेहरा करे साफ और फिर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सोप-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें, आयल कंट्रोल फेसवाश लगाएं। आप चाहें तो अपनी स्किन टोन को लाइट करने के लिए व्हाइट पाउडर या फाउंडेशन भी लगा सकते हैं।

स्कर्ब-सनस्क्रीन लोशन

ब्वॉयज को भी हफ्ते में दो बार स्कर्ब का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे डेड स्किन, ब्लैक हैड्स और व्हाइट हैड्स रिमूव हो जाते है। जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। आपकी स्किन के लिए भी अल्ट्रा वॉयलेट रेज उतनी हार्मफुल होती हैं, जितनी गर्ल्स के लिए।

v

बालों का भी रखें ख्याल

बाल तो सभी के लिए जरूरी है। चाहे वो गर्ल्स हो या ब्वॉयज। अगर ब्वॉयज के बाल भी चमकीले घने होते है तो वो भी सभी को अपना ओर आकर्षित करता है अगर आपके बाल सफेद हो रहे है, झड़ रहे है तो उसे एवॉएड न करें। अच्छे ब्रांड का हेयर कलर या क्रीम का इस्तेमाल करें। तभी आपके लिए भी गर्ल्स गाएंगी ये गाना-उड़े जुल्फे तेरी, कवारियों का दिल धड़के।

होंठो से करना है प्यार तो छोड़ दे नशा

अगर आप सिगरेट पीते हैं तो आपके होंठ ड्राइ और काले होने लगते हैं। आप सुंदर होंठ चाहते हैं तो सबसे पहले सिगरेट छोड़ दें और एसपीएफ वाली अच्छी कंपनी की लिप बाम लगाएं। साथ ही आपके लिए एलोवेरा वाले मॉइस्चराइजर सबसे अच्छे रहते हैं।

kdgkllg

फेशियल भी करवा सकते हैं

चेहरे की चमक को बरकरार रखना है शाहिद कपूर का चॉकलेटी लुक पसंद है तो महीने में एक बार फेशियल करवाएं। खास मौकों पर गोल्ड या पर्ल फेशियल जरूर करवाएं।

शेविंग से पहले नींबू का रस

ब्वॉयज की स्किन हार्ड होती है, इसलिए शेव करने में भी उन्हें कई बार ज्यादा परेशानी होती है। शेव करने से पहले नींबू का रस या शेविंग जेल लगाएं। इसके बाद शेव आसानी से बन जाती है। फोम का ज्यादा इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचाता है।

kfgkkl

इसके अलावा भी रखें ध्यान

गर्मी और धूप के वक्त हमेशा पूरी बांह की कॉटन शर्ट पहनें। इससे स्किन को नुकसान नहीं होगा और न ही स्किन टैन होगी। अगर आपके फेस पर पिंपल्स हैं तो नींबू और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके लगाएं। काली मिर्च में शहद मिलाकर लगाने से भी फायदा होगा। चेहरे पर झांइयां और दाग-धब्बे हैं तो इन्हें हटाने के लिए बेसन में मौसमी का जूस मिलाकर लगाने से फायदा होगा। अनचाहे बालों से छुटकारा चाहते हैं तो आपके लिए भी मार्केट में वैक्सिंग का ऑप्शन मौजूद हैं।

Admin

Admin

Next Story